Oppo Pad 3 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स का हुआ लीक में खुलासा, जानें

Oppo Pad 3 में 12.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 3K रेजॉल्यूशन (3000 x 2120 पिक्सल) और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मई 2024 15:26 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad 3 में 12.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Oppo Pad 3 में 16GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
  • Oppo Pad 3 टैबलेट में 9,510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Oppo Pad 2 में 11.61 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Oppo

Oppo कथित तौर पर एक नए फ्लैगशिप-ग्रेड टैबलेट मॉडल पर काम कर रहा है। आगामी मॉडल को Oppo Pad 3 कहा जा सकता है। आधिकारिक रिलीज से पहले टैबलेट एक लीक में नजर आया है, जहां इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का पता चला। आइए Oppo Pad 3 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Pad 3 के स्पेसिफिकेशन लीक


डिजिटल चैट स्टेशन के हवाले से यह खबर आई है, जिसने वीबो पर जानकारी साझा की है। उन्होंने दावा किया कि Oppo Pad 3 में 12.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 3K रेजॉल्यूशन (3000 x 2120 पिक्सल) और 144Hz रिफ्रेश रेट है। यह डिस्प्ले 7:5 स्क्रीन रेशियो और 900 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान कर सकती है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

इस टैबलेट में 16GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस टैबलेट में 9,510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट आउट ऑफर द बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS कस्टम स्किन पर चलेगा। डिजिटल चैट स्टेशन ने आगे कहा कि Oppo Pad 3 एक स्लीक डिजाइन के साथ ऑल-मेटल बॉडी के साथ आएगा।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Oppo Pad 3, Oppo Pencil 2 का सपोर्ट करेगा जो कि लीनियर मोटर भी है। इस मॉडल को हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.