Oppo स्मार्टफोन और टैबलेट Flipkart Big Billion Days सेल में बंपर डिस्काउंट पर खरीदें, जानें ऑफर

Oppo ने भारत में फेस्टिव सीजन के मौके पर बड़ी सेल की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 सितंबर 2025 20:49 IST
ख़ास बातें
  • Oppo मोबाइल फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कई लाभ मिलेंगे।
  • Oppo A सीरीज की शुरुआत 8,999 रुपये से होगी।
  • Oppo F31 सीरीज की कीमत 20,700 रुपये से शुरू होगी।

Oppo F31 Pro में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारत में फेस्टिव सीजन के मौके पर बड़ी सेल की घोषणा की है। यह सेल 19 सितंबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक तक जारी रहेगी। इस सेल का लाभ ग्राहकों को रिटेल स्टोर्स, ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर मिलेगा। कंपनी हाल ही में लॉन्च की गई F31 सीरीज से लेकर टैबलेट आदि पर छूट प्रदान कर रही है। ओप्पो फेस्टिव सेल के दौरान कई स्पेशल ऑफर जैसे कि जीरो डाउन पेमेंट, नो-कॉस्ट ईएमआई, इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिलेगा। इसके अलावा My OPPO Exclusive Diwali Raffle के जरिए 10 लाख या 1 लाख के नकद रिवार्ड के अलावा Oppo डिवाइस जीतने का मौका भी मिलेगा। आइए Oppo के इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo F31 Series, Reno14 Series पर ऑफर

ग्राहकों को 8 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट, ब्याज फ्री ईएमआई और 10% एक्सचेंज बोनस का लाभ मिलेगा। सेल में Oppo F31 सीरीज की कीमत 20,700 रुपये से शुरू होगी। Oppo A सीरीज की शुरुआत 8,999 रुपये से होगी। सभी Oppo स्मार्टफोन्स पर लो डाउन पेमेंट, लो ईएमआई और 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। Oppo डिवाइस खरीदारी के दौरान भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बजाज फिनसर्व, टीवीएस क्रेडिट, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के जरिए लाभ मिलेगा।

Advertisement

My OPPO Exclusive Diwali Raffle क्या है

Oppo मोबाइल फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कई लाभ मिलेंगे। 10 मेगा विजेता को 10 लाख रुपये का नकद प्राइज मिलेगा, रोजाना 1 विजेता को 1 लाख रुपये का नकद प्राइज मिलेगा। इसके अलावा Oppo Find X8, Reno14, OPPO F31 Pro और OPPO Enco Buds3 Pro फ्री मिलेंगे। 3 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी और 5000 रिवॉर्ड पॉइंट भी मिल सकते हैं।

Flipkart Big Billion Days 2025 स्पेशल ऑफर

 
Oppo फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2025 के तहत K सीरीज, Oppo Enco Buds3 Pro और Oppo Pad SE पर स्पेशल ऑफर लेकर आया है। 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले ये ऑफर फ्लिपकार्ट सेल में ग्राहकों को लाभ प्रदान करेंगे। Oppo K13 सीरीज की कीमत की शुरुआत सेल के दौरान 9,999 रुपये से होगी। वहीं Oppo Pad SE की कीमत 9900 रुपये से शुरू होगी। वहीं Oppo Enco Buds3 Pro को फेस्टिव सीजन के दौरान 1,499 रुपये में खरीद पाएंगे।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.