Oppo Reno 5 5G, Oppo Reno 5 Pro 5G फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ लॉन्च

कंपनी ने Oppo Reno 5 Pro+ 5G की जानकारी भी टीज़ की है, जैसे कि नाम से समझ आता है यह सीरीज़ का टॉप-टायर फोन होगा। कंपनी ने फोन का आधिकारिक लुक साझा किया है, और यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2020 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 5G की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,400 रुपये) से शुरू होती है
  • Oppo Reno 5 Pro 5G की कीमत CNY 3,399 (लगभग 38,200 रुपये) से शुरू होती है
  • Oppo Reno 5 Pro+ 5G की कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है

Oppo Reno 5 5G, Oppo Reno 5 Pro 5G में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Oppo Reno 5 5G और Oppo Reno 5 Pro 5G को Oppo की Reno सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन काफी प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन से लैस हैं, जैसे कि ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट। इसके अलावा, कंपनी ने Oppo Reno 5 Pro+ 5G की जानकारी भी टीज़ की है, जैसे कि नाम से समझ आता है यह सीरीज़ का टॉप-टायर फोन होगा। कंपनी ने फोन का आधिकारिक लुक साझा किया है, और यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
 

Oppo Reno 5 5G, Oppo Reno 5 Pro 5G: Price

Oppo Reno 5 5G के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,400 रुपये) है और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,999 (लगभग 33,700 रुपये) है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ आते हैं, जो हैं ऑरोरा ब्लू, मूनलाइट नाइट और स्टार्री नाइट। Oppo Reno 5 Pro 5G के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,399 (लगभग 38,200 रुपये) है और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,799 (लगभग 42,700 रुपये) है। यह भी वनीला ओप्पो रेनो 5 की तरह तीन कलर ऑप्शन के साथ आता है।

दोनों ही फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया चीन में शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी शीपिंग 18 दिसंबर से शुरू होगी। Oppo ने फिलहाल इंटरनेशनल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
 

Oppo Reno 5 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो रेनो 5 5जी एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 91.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 410पीपीआई पिक्सल डेंसिटी मौजूद है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 620 जीपीयू और 12 जीबी रैम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 5 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ओप्पो रेनो 5 5जी फोन में 256 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे बढ़ाने का विकल्प मौजूद नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में 4,300एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर और जायरोस्कोप शामिल हैं। इसके अलावा, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। ओप्पो रेनो 5 5 जी का डायमेंशन 159.1x73.4x7.9mm हैं और वजन 172 ग्राम है। वहीं, फोन के स्टार्री नाइट वेरिएंट का वजन 180 ग्राम है।
Advertisement
 

Oppo Reno 5 Pro 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.55 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 92.1 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 420पीपीआई पिक्सल डेंसिटी मौजूद है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ ARM G77 MC9 जीपीयू और 12 जीबी रैम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी फोन में भी यही कैमरा सेटअप मौजूद है, जो ओप्पो रेनो 5 5जी फोन में दिया गया है। इस फोन में भी 256 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे बढ़ाने का विकल्प मौजूद नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

इस फोन की बैटरी 4,350 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं। ओप्पो रेनो 5 प्रो 5 जी का डायमेंशन 159.7x73.2x7.6mm हैं और वजन 173 ग्राम है।

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ भारत में जनवरी के आखिरी हफ्ते तक लॉन्च हो सकती है
Advertisement
 

Oppo Reno 5 Pro+ 5G specifications

कंपनी ने फिलहाल ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी को इन दो स्मार्टफोन के साथ लॉन्च नहीं किया है, लेकिन इसका फर्स्ट लुक ज़ारी कर दिया गया है और इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला है जो कि वर्टिकली कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। इसके अलावा, यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 65 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस होगा, जो खरीद के लिए 24 दिसंबर को उपलब्ध होगा।

ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी के लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोव फुच-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्से के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 50 मेगापिक्सल IMX766 प्राइमरी कैमरा सेंसर, 16 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा से लैस है। फ्रंट में ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा, जो कि होल-पंच कटआउट के साथ स्थित होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • 65W fast charging
  • Vivid AMOLED display
  • Competent cameras
  • Bad
  • No stereo speakers
  • Recorded video needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1000+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.