तो ऐसा है OPPO K9 सीरीज़ का यह अपकमिंग फोन, लीक हुई तस्वीरें

चीनी सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइट TENAA पर PCGM10 मॉडल नंबर वाला एक ओपो फोन नजर आया है। फोन की जो इमेजेस सामने आई हैं, उनसे यह कन्‍फर्म होता है कि ये फोन K9 सीरीज का एक मॉडल हो सकता है।

तो ऐसा है OPPO K9 सीरीज़ का यह अपकमिंग फोन, लीक हुई तस्वीरें

OPPO PCGM10 में 6.5-इंच का LCD पैनल है जो फुल एचडी+ रेजॉलूशन देता है। इस मॉडल नंबर वाले फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।

ख़ास बातें
  • चीनी सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइट TENAA पर PCGM10 मॉडल नंबर वाला फोन दिखा है
  • इमेजेस से यह कन्‍फर्म होता है कि ये फोन K9 सीरीज का एक मॉडल हो सकता है
  • सर्टिफ‍िकेशन मिलने के बाद अब इसके जल्‍द लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है
विज्ञापन
ओपो अपनी K9 सीरीज को लेकर काफी आक्रामक है और चीन में अब तक इस सीरीज के तीन स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर चुकी है। इनमें OPPO K9, OPPO K9 Pro, और OPPO K9sv शामिल हैं। इन स्‍मार्टफोन्‍स को मिले अच्‍छे रेस्‍पॉन्‍स के बाद माना जा रहा है कि कंपनी चीन में इसी सीरीज में एक और मॉडल को पेश करने जा रही है। चीनी सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइट TENAA पर PCGM10 मॉडल नंबर वाला एक ओपो फोन नजर आया है। फोन की जो इमेजेस सामने आई हैं, उनसे यह कन्‍फर्म होता है कि ये फोन K9 सीरीज का एक मॉडल हो सकता है।  

बात करें इस मॉडल नंबर वाले फोन के फीचर्स की, तो OPPO PCGM10 में 6.5-इंच का LCD पैनल है जो फुल एचडी+ रेजॉलूशन देता है। इस मॉडल नंबर वाले फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। फोन के पिछले पैनल में टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में आयताकार कैमरा मॉड्यूल है और टॉप-राइट साइड में "09-K" ब्रैंडिंग है। वहीं, ओपो के नाम की ब्रैंडिंग डिवाइस में नीचे की तरफ राइट साइड में कॉर्नर पर है। डिवाइस का मेजरमेंट 162.5 x 74.8 x 8.8 एमएम और वजन 191 ग्राम है।

OPPO PCGM10 के प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह डिवाइस 4 जीबी/6 जीबी/8 जीबी रैम और 128 जीबी/256 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है। अभी यह क्लियर नहीं है कि इस डिवाइस में स्‍टोरेज बढ़ाने के लिए अलग से स्‍लॉट है या नहीं।

इस डिवाइस में 4880mAh बैटरी है। फोन के 3C सर्टिफ‍िकेशन के जरिए पता चला है कि ये 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 11 के साथ प्री-इंस्टॉल्ड आएगा और फोन के साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

OPPO PCGM10 मॉडल का फाइनल नाम क्‍या होगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। क्‍योंकि यह डिवाइस TENAA से सर्टिफाइड हो गई है, इसलिए इसके जल्‍द लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। इस सीरीज की डिवाइसेज अभी इंडिया में लॉन्‍च नहीं हुई हैं, इसलिए भारत में इनकी एंट्री कब होगी, कहा नहीं जा सकता। हो सकता है कि ये फोन इंडिया में किसी और नाम के साथ दस्‍तक दें।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo K9s, specification, Oppo new phone, Tenaa
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »