Oppo K3 होगा 23 मार्च को लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरा होना तय

Oppo ने Weibo पर ऐलान किया कि चीनी मार्केट में ओप्पो के3 हैंडसेट 23 मई को चलेगा। पोस्टर से पता चला है कि हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा।

Oppo K3 होगा 23 मार्च को लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरा होना तय
ख़ास बातें
  • Oppo K3 की कीमत 2,199 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) हो सकती है
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और दो रियर कैमरे के साथ आएगा ओप्पो के3
  • Oppo K1 का अपग्रेड होगा Oppo K3
विज्ञापन
Oppo K3 को चीनी मार्केट में 23 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Weibo पर ओप्पो के3 के लॉन्च की तारीख का ऐलान किया और स्थानीय मार्केट में वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन भी लेना शुरू कर दिया है। लेटेस्ट टीज़र पोस्टर से ओप्पो के3 के चुनिंदा स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हुए हैं।  हैंडसेट स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। जानकारी मिली है कि यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर। टीज़र पोस्टर में Oppo K3 पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा।

Oppo ने Weibo पर ऐलान किया कि चीनी मार्केट में ओप्पो के3 हैंडसेट 23 मई को चलेगा। पोस्टर से पता चला है कि हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा। फोन में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होने की पुष्टि हो चुकी है। यह स्क्रीन 91.1 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी की रेशियो के साथ आएगी। पोस्टर से इशारा मिलता है कि फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है। फोन गेम बूस्ट 2.0, फ्रेम बूस्ट, टचर बूस्ट और लिंक बूस्ट जैसे फीचर के साथ आएगा। इस पोस्टर में Oppo K3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर होने का भी ज़िक्र है।

China Telecom के डेटाबेस में Oppo K3 को 2,199 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है। लेकिन यह कीमत फोन के 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। हमारा मानना है कि इस हैंडसेट का 6 जीबी रैम वेरिएंट और सस्ता होगा।

लिस्टिंग के मुताबिक, Oppo K3 में 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। यह 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। दावा किया गया है कि हैंडसेट VOOC 3.0 फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन को 161.2x76.0x9.4 मिलीमीटर डाइमेंशन और 191 ग्राम वज़न के साथ लिस्ट किया गया है। यह नेब्यूला पर्पल, डार्क ब्लैक और मॉर्निंग व्हाइट रंग में आएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K3, Oppo K3 Price, Oppo K3 Specifications, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »