Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी

फोन में बड़ी बैटरी लगी है जो 6500mAh की है। इस फोन में कंपनी ने AI फीचर्स भी दिए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2026 06:41 IST
ख़ास बातें
  • सेल के दौरान इसे 39% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
  • क्रेडिट कार्ड, या डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो 2500 रु की एक्स्ट्रा छूट।
  • फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस किया गया है।

Oppo K14x 5G को इस वक्त सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

Oppo K14x 5G को इस वक्त सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन कंपनी का पॉपुलर हैंडसेट रहा है जिसे अब भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन Dimensity 6300 चिप से लैस होकर आता है। फोन में बड़ी बैटरी लगी है जो 6500mAh की है। इस फोन में कंपनी ने AI फीचर्स भी दिए हैं। धांसू फीचर्स वाला फोन एमआरपी पर डिस्काउंट, और बैंक ऑफर लगाकर बहुत ही सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Oppo K14x 5G Sale Discount Price

Oppo K14x 5G को कंपनी ने काफी सस्ते में लिस्ट किया है। फोन का एमआरपी यूं तो 35,999 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान इसे 39% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन की कीमत 21,999 रुपये रह जाती है। लेकिन फ्लिपकार्ट ने इसके साथ बैंक ऑफर भी दिया है। फोन को अगर HDFC, ICICI, SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड, या डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो इस पर 2500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन को केवल 19,500 रुपये में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए फ्लिपकार्ट ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Advertisement

Oppo K14x 5G Specifications

Oppo K14x 5G में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले है, फोन का रिजॉल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, और रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसमें 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलर ओएस 16 पर चलता है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए यह IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।

Oppo K14x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन देखें तो फोन की लंबाई 166.6 मिमी, चौड़ाई 78.5 मिमी, मोटाई 8.61 मिमी और वजन 212 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Rear design change feels like an upgrade
  • Long battery life
  • 45W fast charging
  • Display smoothness
  • Bad
  • Few hardware downgrades
  • Same chipset as last year
  • Expensive than predecessor, while having a few upgrades
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1570 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.