Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

Oppo K14 Plus की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2026 16:51 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K14 Plus में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 MP का प्राइमरी कैमरा है
  • Oppo K14 Plus की 8,000 mAh की बैटरी है

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है

Photo Credit: Oppo

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo ने हाल ही में भारत में Oppo K14 Plus को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की Big Billion Days Sale में खरीदारी के लिए उपलब्ध कराया गया है। Oppo K14 Plus में 1.5K  AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। 

Oppo K14 Plus का प्राइस, ऑफर्स 

Advertisement

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 32,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 35,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन पर शुरुआती ऑफर के तौर पर प्रमुख बैंकों के कार्ड्स पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के साथ छह महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है। इस स्मार्टफोन की बिक्री Oppo के ई-स्टोर के जरिए भी की जा रही है। इस स्मार्टफोन को Star White और Solar Orange कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Oppo K14 Plus के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Max दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 16 पर चलता है। Oppo K14 Plus की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

Oppo K14 Plus की 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo का दावा है कि यह बैटरी 30 घंटे से अधिक वॉट्सऐप कॉल और 12 घंटे से अधिक की BGMI गेमिंग की पेशकश करती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,000 mm2 का सुपरकूल वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  2. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  3. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  4. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  5. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  6. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  7. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  8. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  10. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.