Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री

Oppo भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14 Plus 5G लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 सितंबर 2026 13:08 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K14 Plus 5G में 8000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Oppo K14 Plus 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स चिपसेट होगा।
  • Oppo K14 Plus 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Oppo K14 Plus 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

Photo Credit: Oppo

Oppo भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14 Plus 5G लेकर आने वाला है। यह स्मार्टफोन इस महीने के आखिर में दस्तक देगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट के जरिए अधिकतर फीचर्स और डिजाइन का खुलासा कर दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। आइए Oppo K14 Plus 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo K14 Plus 5G कब होगा लॉन्च

Advertisement

Oppo K14 Plus 5G भारतीय बाजार में 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। यह स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ-साथ ओप्पो की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा।

Oppo K14 Plus 5G Specifications

Oppo K14 Plus 5G में 8000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 45वॉट सुपरवूक फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। बैटरी 705.4 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देती है। 30.33 घंटे तक वॉट्सऐप वॉयस कॉल, 15.03 घंटे तक इंस्टाग्राम ब्राउजिंग और 12.64 घंटे तक BGMI गेमिंग का सपोर्ट करेगी। 6 साल के बाद भी बैटरी 80 प्रतिशत तक रहती है। कंपनी इसे सेग्मेंट का स्मूथेस्ट फोन बता रही है जो कि 6 साल तक परफॉर्म और रिलायबिलिटी का वादा करता है। इसके साथ 6 साल का स्मूथनेस प्रोटेक्शन मिल रहा है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट ने AuTuTu पर 1Mn+ स्कोर किया है। यानी कि यह नेक्स्ट लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।

Advertisement

Oppo K14 Plus 5G में 17.22 सेमी की 1.5K एमोलेड अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दी जाएगी जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 450पीपीआई होगा। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में ओएआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल बोकेह कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड कलरओएस 16 पर चलेगा। जिसके साथ यह ल्यूमिनस रेंडरिंग इंजन के साथ सीमलेस एनिमेशन प्रदान करेगा। ट्रिनिटी इंजन के साथ शानदार मल्टीटास्किंग मिलेगी। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग से लैस होगा। इस फोन में 8जीबी रैम और 256जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। यह फोन 16जीबी रैम एक्सपेंशन तक सपोर्ट करेगा। इसमें 5000mm2 का सुपरकूल VC सिस्टम होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.