Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत

Oppo K14 Plus 5G आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फोन 8000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360 Max SoC के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 सितंबर 2026 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K14 Plus 5G आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च
  • फोन में 8000mAh बैटरी और 50MP OIS प्राइमरी कैमरा मिलेगा
  • 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7360 Max SoC से होगा लैस

Oppo K14 Plus 5G में मिलेगा 8000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और 144Hz AMOLED डिस्प्ले

Photo Credit: Oppo

Oppo K14 Plus 5G आज 12 बजे लॉन्च हो रहा है और लिमिटेड टाइम के लिए सेल में भी आएगा। इसकी माइक्रोसाइट कुछ समय पहले से ही लाइव है और Oppo पहले ही मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को रिवील कर चुका है। वहीं, कीमत का खुलासा भी कर दिया गया है। Oppo K14 Plus 5G 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8000mAh की बैटरी के साथ आएगा। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं, फोन MediaTek Dimensity 7360 Max SoC पर रन करता है।

Oppo K14 Plus 5G price, sale details

Flipkart पर Oppo K14 Plus 5G के लिए माइक्रोसाइट दावा करती है कि फोन ₹45,000 के अंदर उपलब्ध होगा। फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। Flipkart फोन के लिए Flash Sale भी ला रहा है। फोन आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Oppo K14 Plus 5G specifications

Oppo K14 Plus 5G में 17.22 cm का 1.5K AMOLED अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 450ppi सपोर्ट करेगा। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया जाएगा। 

फोन में 8000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 45W सुपरवूक फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। बैटरी 705.4 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करती है। Oppo का कहना है कि 6 साल के बाद भी बैटरी हेल्थ 80% तक रहेगी। 

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो K14 Plus 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल बोकेह कैमरा मिलेगा। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP69K रेटिंग मिली है। फोन में 5000mm2 का सुपरकूल VC सिस्टम भी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.