Oppo K13 Turbo Series का भारत में लॉन्च कंफर्म, इसमें है इन-बिल्ट पंखा

Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro, दोनों फोन्स के अगस्त के पहले हफ्ते में Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जुलाई 2025 12:06 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज में Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro मॉडल शामिल
  • चीन में पहले ही हो चुके हैं लॉन्च
  • इनमें एयरफ्लो डक्ट सिस्टम और 7,000mm² वेपर चैंबर का कंबिनेशन शामिल

सीरीज में Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro मॉडल्स शामिल होंगे

Photo Credit: Oppo

Oppo ने अपनी नई K13 Turbo Series के इंडिया लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह सीरीज खासकर अपने इन-बिल्ट फैन (Rapid Cooling Engine) की वजह से चर्चा में है। Oppo का दावा है कि K13 Turbo Series “भारत का एकमात्र स्मार्टफोन है जिसमें फोन के अंदर ही फैक्ट्री-फिटेड फैन मिलता है।” इस फैन के साथ प्रो-लेवल एयरफ्लो डक्ट सिस्टम और 7,000mm² के विशाल वेपर चैंबर का कंबिनेशन दिया गया है, जिससे गेमिंग या हेवी यूज में भी फोन के ओवरहीट होने की संभावना नहीं है।

Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro, दोनों फोन्स के अगस्त के पहले हफ्ते में Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। इन मॉडल्स को चीन में लॉन्च किया जा चुका है और उसे देखते हुए इनकी भारत में शुरुआती कीमत लगभग 25,000 रुपये से 30,000 रहने की उम्मीद है। 

K13 Turbo और K13 Turbo Pro में क्रमश: MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट और Snapdragon 8s Gen 4 मिलने की उम्मीद है। यदि यह चीनी वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशन्स लेकर आते हैं तो हम इनमें 6.80 इंच 1.5K (1,280 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद करते हैं। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro के डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo का दावा है कि इन दोनों स्मार्टफोन्स में एक कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिससे मौजूदा स्मार्टफोन्स की तुलना में हीट में 20 प्रतिशत तक की कमी होती है।

इस कूलिंग सिस्टम में इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स, 7,000 sq mm का वेपर चैंबर है। इन स्मार्टफोन्स में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है।

Advertisement

Oppo K13 Turbo Series भारत में कब लॉन्च होगी?

कंपनी के मुताबिक, Oppo K13 Turbo Series अगस्त 2025 के पहले हफ्ते में लॉन्च होगी और Flipkart व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी।

इस सीरीज का स्पेशल फीचर क्या है?

K13 Turbo Series में इन-बिल्ट फैक्ट्री-फिटेड कूलिंग फैन है, जो Rapid Cooling Engine और 7,000mm² वेपर चैंबर के साथ आता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस कितनी दमदार है?

K13 Turbo Pro में Snapdragon 8s Gen 4 और नॉर्मल वेरिएंट में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट मिलते हैं।

Advertisement

बैटरी और चार्जिंग कैसा है?

दोनों फोन्स में 7,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

डिस्प्ले और कैमरा स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं?

इसमें 6.8-इंच 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP ड्यूल रियर कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

Oppo K13 Turbo की कीमत क्या रहेगी?

कंपनी ने अभी आधिकारिक प्राइस डिक्लेयर नहीं की है, लेकिन चाइनीज वेरिएंट्स की कीमतों को देखा जाए, तो K13 Turbo की कीमत लगभग 25,000 रुपये और Turbo Pro की लगभग 30,000 रुपये रखी जा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.