Oppo K12x की भारत में पहली सेल शुरू, Rs 1 हजार सस्ता मिल रहा 8GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन

फोन का 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट यूं तो 15,999 रुपये में आता है लेकिन बैंक ऑफर के तहत इसे 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अगस्त 2024 18:22 IST
ख़ास बातें
  • OPPO K12x 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • OPPO K12x 5G में 32MP का रियर कैमरा दिया गया है।
  • फोन में 5000 mAh की बैटरी है।

OPPO K12x 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले है

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारत में अपना नया फोन Oppo K12x हाल ही में लॉन्च किया था। फोन को कंपनी सेफ्टी के मामले में खासतौर पर मजबूती दी है। इसमें मिलिट्री ग्रेड सर्टीफिकेशंस दिए गए हैं। फोन 8 जीबी रैम, 5000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स भी कैरी करता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है और 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी पहली सेल भारत में शुरू हो चुकी है जिसमें फोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। 
 

Oppo K12x sale price in india

Oppo K12x को कंपनी ने भारत में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के बेस वेरिएंट के साथ 12,999 रुपये में पेश किया था। फोन की पहली सेल शुरू हो चुकी है और इस पर कंपनी 1 हजार रुपये की सीधी छूट दे रही है। यानी फोन को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह छूट SBI, HDFC, और Axis Bank कार्ड के माध्यम से खरीद पर मिल रही है। 
Advertisement

फोन का 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट यूं तो 15,999 रुपये में आता है लेकिन बैंक ऑफर के तहत इसे 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को Breeze Blue और Midnight Violet कलर ऑप्शंस में से चुना जा सकता है। फोन पर कंपनी 3 महीने तक नो कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रही है। यह फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है। 
 

OPPO K12x 5G Specifications, features

OPPO K12x 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले है, जोकि 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्‍प्‍ले में पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स की मिलती है। दावा है कि इसका टच स्‍क्रीन गीली उंगलियों से चलाने पर भी काम करता है। OPPO K12x 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ माली-G57 जीपीयू मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और स्‍टोरेज 256 जीबी तक है। यह फोन 8 जीबी तक वर्चुअल रैम एक्‍सपेंशन को भी सपोर्ट करता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

एंड्रॉयड 14 पर चलने वाले OPPO K12x 5G में 32MP का रियर कैमरा दिया गया है। साथ में एक 2एमपी का पोर्ट्रेट सेंसर भी है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। फोन में 5000 mAh की बैटरी है, जो 45 वॉट की सुपरवूक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अन्‍य खूबियों में Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.1, GPS + GLONASS, USB Type-C शामिल है। डिवाइस का वजन 186 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.