OPPO ने लॉन्‍च किया ‘हथौड़े’ सा मजबूत फोन K12x 5G! 32MP कैमरा, 8GB रैम, दाम Rs 13 हजार

OPPO K12x 5G : OPPO K12x 5G में 8जीबी तक रैम दी गई है। इसमें 32 एमपी कैमरा और 5 हजार एमएएच बैटरी जैसी खूबियां हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 अगस्त 2024 13:12 IST
ख़ास बातें
  • OPPO K12x 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • फोन में दी गई है 8 जीबी तक रैम
  • इसमें मिलती है 5 हजार एमएएच की बैटरी
OPPO K12x 5G Price in india : ओपो ने भारत में एक नया स्‍मार्टफोन OPPO K12x 5G लॉन्‍च किया है। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसे मिला MIL-STD-810H सर्टिफ‍िकेशन है। दावा है कि नया ओपो फोन खतरनाक गर्मी, मॉइश्‍चर और शॉक झेल सकता है। यह मुश्किल मौसम में भी टिका रहता है। फोन को आईपी54 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। OPPO K12x 5G में 8जीबी तक रैम दी गई है। इसमें 32 एमपी कैमरा और 5 हजार एमएएच बैटरी जैसी खूबियां हैं। 
 

OPPO K12x 5G Price in india

OPPO K12x 5G को ब्रीज ब्‍लू और मिडनाइट वॉयलेट कलर्स में लाया गया है। कीमत 12999 रुपये से शुरू होती है, जोकि 6GB + 128GB मॉडल के दाम हैं। 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। फोन की सेल 2 अगस्‍त से Flipkart और ओपो इं‍ड‍िया की वेबसाइट पर होगी। 
 

OPPO K12x 5G Specifications, features 

OPPO K12x 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले है, जोकि 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में पीक ब्राइटनैस 1000 निट्स की मिलती है। दावा है कि इसका टच स्‍क्रीन गीली उंगलियों से चलाने पर भी काम करता है। 

OPPO K12x 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ माली-G57 जीपीयू मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और स्‍टोरेज 256 जीबी तक है। यह फोन 8 जीबी तक वर्चुअल रैम एक्‍सपेंशन को भी सपोर्ट करता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलने वाले OPPO K12x 5G में 32MP का रियर कैमरा दिया गया है। साथ में एक 2एमपी का पोर्ट्रेट सेंसर भी है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। 

OPPO K12x 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 45 वॉट की सुपरवूक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अन्‍य खूबियों में Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.1, GPS + GLONASS, USB Type-C शामिल है। डिवाइस का वजन 186 ग्राम है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.