OPPO K11 का डिजाइन लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिड-रेंज फोन में मिलेगा फ्लैगशिप-ग्रेड सेंसर!

OPPO K11 का लक्ष्य कीमत वाले Honor X50 के साथ-साथ लेटेस्ट Redmi Note मॉडल के साथ प्रतिस्पर्धा करना है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जुलाई 2023 21:12 IST
ख़ास बातें
  • चीन के एक टिप्सटर ने OPPO के आधिकारिक वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया है
  • स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा
  • सेटअप में एक रिंग के अंदर सिंगल और दूसरे रिंग में 2 सेंसर फिट होंगे

OPPO K11 के 120Hz FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आने की खबर है

OPPO कथित तौर पर एक मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO K11 पर काम कर रहा है। डिवाइस को हाल ही में कुछ सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुए, जो इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा करते हैं। इसके 120Hz FHD+ AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की खबर है। अब, डिवाइस को एक आधिकारिक OPPO वीडियो में देखा गया है।

चीन के एक पॉपुलर टिप्सटर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित) ने OPPO के एक आधिकारिक वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें कथित OPPO K11 का बैक पैनल दिखाई देता है। स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें एक बड़े रिंग के अंदर सिंगल सेंसर और दूसरे रिंग के अंदर दो सेंसर फिट होंगे। रिंग के साइड में फ्लैश मॉड्यूल होगा। कैमरा सेटअप के नीचे 11-K लिखा दिखाई दे रहा है।

स्मार्टफोन की तस्वीरों को हाल ही में चीन के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से भी जारी किया गया था और नया स्क्रीनशॉट भी डिजाइन को उसी के समान दिखाता है। डिजाइन काफी हद तक Reno 9 सीरीज की याद दिलाता है। इतना ही नहीं, स्मार्टफोन BBK की अन्य सब्सिडयरी OnePlus के लेटेस्ट OnePlus Nord CE 3 5G मॉडल से भी मेल खाता है। इस फोन को भारत में लॉन्च किया जा चुका है।

टिप्सटर का मानना है कि OPPO K11 का लक्ष्य कीमत वाले Honor X50 के साथ-साथ लेटेस्ट Redmi Note मॉडल के साथ प्रतिस्पर्धा करना है। Honor का X50 चीन में 1,399 युआन (करीब 16,000 रुपये) की कीमत में आता है। OPPO K11 कथित तौर पर IMX890 कैमरा सेंसर के साथ आएगा, जिसे कंपनी Find X6 सीरीज में इस्तेमाल कर चुकी है।
Advertisement

Ithome की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले प्राप्त TENAA और 3C सर्टिफिकेशन से पता चला था कि OPPO K11 में 6.7-इंच 120Hz FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट मिलेगा। इसमें 50MP + 8MP + 2MP कॉन्फिगरेशन वाला रियर कैमरा सेटअप मिलने की जानकारी भी है। फोन अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा, OPPO K11 की मोटाई लगभग 8.23 ​​mm और वजन लगभग 184 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा, इसके 100W चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,870mAh बैटरी के साथ आने की की भी खबर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.