50MP कैमरा के साथ Oppo K10 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, Oppo Enco Air 2 TWS ईयरफोन Rs 2,499 में पेश

Oppo Enco Air 2 TWS में 13.4mm के ड्राइवर, IPX4 रेटिंग, ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी और 24 घंटे का प्लेबैक जैसी खूबियां हैं।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K10 के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,990 रुपये है
  • इसे 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्‍शन में भी लाया गया है, दाम 16990 रुपये हैं
  • यह स्मार्टफोन- ब्लैक कार्बन और ब्लू फ्लेम कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा

Oppo K10 की सेल 29 मार्च से शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Oppo K10 स्‍मार्टफोन बुधवार को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया। K-सीरीज में आया कंपनी का यह लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन ‘स्नैपड्रैगन 680' प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। Oppo K10 में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन के साथ ने कंपनी ने इंडिया में Oppo Enco Air 2 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स भी लॉन्च किए। ओपो के अनुसार, Oppo Enco Air 2 TWS में 13.4mm के ड्राइवर, IPX4 रेटिंग, ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी और 24 घंटे का प्लेबैक जैसी खूबियां हैं।
 

Oppo K10 के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Oppo K10 के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,990 रुपये है। इसे 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्‍शन में भी लाया गया है, जिसकी कीमत 16,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन- ब्लैक कार्बन और ब्लू फ्लेम कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Oppo K10 की सेल 29 मार्च से शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। 

कंपनी फर्स्‍ट डे एक्‍सक्‍लूसिव लॉन्‍च ऑफर्स भी लाई है। इसके तहत SBI बैंक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्‍शंस पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट शामिल है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक कस्‍टमर भी क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्‍शंस पर 1,000 की छूट पा सकते हैं। 
 

Oppo Enco Air 2 के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता 

Oppo Enco Air 2 TWS की कीमत 2,499 रुपये है। इन्‍हें वाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा और फ्लिपकार्ट व कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। इन TWS को जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Oppo K10 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Oppo K10 स्मार्टफोन Android 11 पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी के ColorOS 11.1 की लेयर है। फोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। Oppo K10 को स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस किया गया है और 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। ओपो का कहना है कि यह स्मार्टफोन रैम एक्‍सपेंशन को भी सपोर्ट करता है। 

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। लो लाइट फोटोग्राफी के लिए फोन में नाइटस्केप मोड भी मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Oppo K10 में 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड लगाकर बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर Wi-Fi, 4G LTE, ब्लूटूथ V5, GPS/ ए-GPS और 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल के नुकसान से काफी हद तक बचा रहता है। Oppo K10 में 5,000mAh की बैटरी है, यह 33W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 189 ग्राम है।
 

Oppo Enco Air 2 के स्‍पे‍सिफ‍िकेशंस 

Oppo Enco Air 2 TWS ईयरफोन में 13.4mm के कंपोजिट टाइटेनाइज्ड डायफ्राम ड्राइवर्स हैं। इन्‍हें IPX4 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि ये ईयरफोन पानी के नुकसान से सुरक्षित रहते हैं। इनके साथ ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी मिलती है, जो गेमिंग के दौरान लो-लेटेंसी देती है। 
Advertisement

एंड्रॉयड यूजर्स HeyMelody ऐप का इस्‍तेमाल करके इन ईयरबड्स को कंट्रोल कर सकते हैं। दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये ईयरफोन चार घंटे तक चलते हैं। हरेक ईयरबड में 27mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 440mAh की बैटरी है। इनके साथ कुल 24 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। चार्जिंग केस को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए दो घंटे में चार्ज किया जा सकता है, जबकि ईयरबड्स को चार्ज होने में 1.5 घंटा लगता है। 

Oppo Enco Air 2 TWS ईयरफोन SBC और AAC कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। क्विक कनेक्शन के लिए इनमें ओपो का फ्लैश कनेक्ट फीचर भी है और AI नॉइस कैंसिलेशन फीचर बाहर के शोर को कम करता है। Oppo Enco Air 2 ईयरबड्स का वजन 3.5 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस का वजन 39.9 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP54 rated
  • Decent build quality and design
  • Fluid and bright display
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Bad
  • No ultra-wide camera
  • Weak video recording performance
  • Software not up to date
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.