Oppo Find X7 Ultra में होंगे 50MP के 4 कैमरा! जानें लॉन्‍च डेट और बाकी फीचर्स

एक टिप्‍सटर ने अपकमिंग ओपो स्‍मार्टफोन के कैमरों की खूबियों का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2023 15:38 IST
ख़ास बातें
  • ओपो की फाइंड एक्‍स7 सीरीज जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च
  • इसके कैमरा स्‍पेक्‍स को लेकर किया गया दावा
  • फाइंड एक्‍स7 अल्‍ट्रा में मिल सकते हैं 50एमपी के 4 कैमरा

ओपो Find X7 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, Find X7 Ultra में अबतक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 3’ मौजूद होगा।

Photo Credit: Rising Sun-Dongsheng O1 weibo

Oppo Find X7 सीरीज को बहुत जल्‍द लॉन्‍च किया जाने वाला है। कंपनी नए टीजर के जरिए यह बता चुकी है कि नए स्‍मार्टफोन का अराइवल करीब है। ओपो ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि Oppo Find X7 सीरीज में सोनी का लेटेस्‍ट 1 इंच कैमरा सेंसर ‘LYT-900' दिया जाएगा। इसे Sony IMX989 का अपग्रेडेड वर्जन बताया जाता है। अब एक लीक में जानेमाने टिप्‍सटर ने अपकमिंग ओपो स्‍मार्टफोन के कैमरों की अन्‍य खूबियों का खुलासा भी किया है। इससे जाहिर होता है कि नई Find X7 सीरीज फोटोग्राफी के मामले में दमदार होने वाली है।  

टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने यह जानकारी जुटाई है। उन्‍होंने बताया है कि अपकमिंग Find X7 और Find X7 Ultra स्‍मार्टफोन में किस तरह के कैमरा सेंसर्स दिए जा सकते हैं। ओपो की ओर से ये तो कन्‍फर्म हुआ है कि  फाइंड X7 सीरीज में LYT-900 कैमरा सेंसर होगा। यह 50MP का हो सकता है और Find X7 Ultra स्‍मार्टफोन के मेन कैमरा सेंसर के तौर पर काम करेगा। 
Advertisement

डिज‍िटल चैट स्‍टेशन का दावा है कि Find X7 Ultra अल्‍ट्रा स्‍मार्टफोन में 50 मेगापिक्‍सल के पेरिस्‍कोप टेलीफोटो कैमरों का पेयर हो सकता है। यह 3एक्‍स और 6एक्‍स तक जूम सपोर्ट करेंगे। ये सोनी के ही IMX890 और IMX858 कैमरा सेंसर हो सकते हैं। इसी फोन में एक और 50 एमपी का कैमरा सेंसर होगा जोकि अल्‍ट्रा वाइड शॉट्स को कैप्‍चर करेगा। यह LYT-600 सेंसर हो सकता है। कुल मिलाकर Find X7 Ultra में 4 रियर कैमरा दिए जा सकते हैं। 

वहीं, Find X7 में ट्रिपल कैमरा यूनिट मिलने की उम्‍मीद है। इसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का होगा, जोकि OIS  सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। 
Advertisement

पिछली रिपोर्टों में सामने आ चुका है कि ओपो Find X7 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, Find X7 Ultra में अबतक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 3' मौजूद होगा। कंपनी इस सीरीज में एक सैटेलाइट कम्‍युनिकेशन वर्जन भी लाने वाली है जिसके फीचर्स बाकी दोनों फोन जैसे ही होंगे सिर्फ टु वे सैटेलाइट कम्‍युनिकेशन की सुविधा अलग से दी जा सकती है। कहा जाता है कि नई ओपो सीरीज को नए साल के पहले महीने में पेश किया जा सकता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.