Oppo Find X7 Pro में होगी 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP LYT 900 कैमरा सेंसर! 3C सर्टिफिकेशन में खुलासा

लिस्टिंग में मॉडल नम्बर PHZ110 के साथ मेंशन डिवाइस को Find X7 बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2023 12:03 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन में स्पॉट हुए हैं।
  • फोन में 100W फास्ट चार्जिंग की बात सामने आई है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का LYT-900 मेन कैमरा हो सकता है।

इससे पहले आए Oppo Find X6 में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट था

Oppo Find X7 सीरीज के लिए चर्चा शुरू हो गई है जो कुछ ही दिनों में लॉन्च हो सकती है। सीरीज के स्मार्टफोन मॉडल चीन में सर्टिफिकेशन प्राप्त कर रहे हैं, हाल ही में स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन में स्पॉट हुए हैं। लिस्टिंग में इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलती है। संभावना बताई गई है कि सीरीज अगले महीने, यानी जनवरी 2024 में लॉन्च हो सकती है। आइए जानते हैं इस सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस, जो अभी तक सामने आए हैं। 

Oppo Find X7 लाइनअप में कंपनी Oppo Find X7 और Oppo Find X7 Pro को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन साइट 3C पर ओप्पो के दो स्मार्टफोन मॉडल नम्बर PHZ110 और PHY110 के साथ देखे गए हैं। यहां इनकी चार्जिंग फीचर दिखती है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग की बात सामने आई है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इसके डिटेल्स शेयर किए हैं। जबकि इससे पहले आए Oppo Find X6 में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट था, और Oppo Find X6 Pro में 100W चार्जिंग फीचर था। प्रो मॉडल में कंपनी ने 50W वायरलेस चार्जिंग भी दी थी। 

लिस्टिंग में मॉडल नम्बर PHZ110 के साथ मेंशन डिवाइस को Find X7 बताया गया है। इससे पहले यह डिवाइस बेंचमार्क वेबसाइट जैसे AnTuTu और Geekbench पर भी नजर आ चुका है। वहीं, PHY110 मॉडल नम्बर वाला डिवाइस Find X7 Pro बताया गया है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट आने के लीक्स सामने आए हैं। फोन 6.82 इंच के क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आ सकता है। जिसमें 2K रिजॉल्यूशन वाला 120Hz डिस्प्ले होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का LYT-900 मेन कैमरा हो सकता है जिसमें 1 इंच का सेंसर कंपनी इस्तेमाल कर सकती है। इस लिहाज से फोन तगड़े कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। 

Oppo Find X7 स्पेसिफिकेशंस अधिकारिक रूप से नहीं घोषित किए गए हैं। लेकिन हालिया लीक्स में फोन के अंदर 1.5K डिस्प्ले बताया गया है। जो कि एक OLED पैनल होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह Dimensity 9300 चिपसेट के साथ आ सकता है जिसके साथ में 16 जीबी तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3168x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5500mAh बैटरी वाला Motorola फोन मिल रहा Rs 4000 सस्ता, गजब का ऑफर
  2. boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू
  3. 16GB रैम, 20000mAh बैटरी वाला फोन बिना नेटवर्क भी कॉलिंग करता है! जानें Blackview Xplore 1 की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 16GB रैम, 20000mAh बैटरी वाला फोन बिना नेटवर्क भी कॉलिंग करता है! जानें Blackview Xplore 1 की कीमत
  2. IND vs USA Live Streaming: T20 में भारत-अमेरिका की टक्कर! ऐसे देखें वर्ल्ड कप मैच फ्री!
  3. Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 8550mAh बैटरी, 100W चार्जिंग!
  4. Samsung यूजर्स अलर्ट! Galaxy S26 के लॉन्च से पहले बंद हुआ इन स्मार्टफोन्स में अपडेट, कहीं आपका मोबाइल तो शामिल नहीं!
  5. 30W पावर, 20 घंटे बैटरी वाला अनोखा स्पीकर Jlab ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. 5500mAh बैटरी वाला Motorola फोन मिल रहा Rs 4000 सस्ता, गजब का ऑफर
  7. Lava Yuva Star 3 बजट फोन भारत में लॉन्च होगा 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ!
  8. LG ने मेड इन इंडिया AC भारत में किए लॉन्च, खास फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू
  10. Bharat Taxi vs Ola vs Uber vs Rapido: एक ही रूट पर किसका किराया कम?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.