Oppo Find X7 में होगा डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर, 16GB रैम! AnTuTu स्‍कोर्स से दिखाया दम

Oppo Find X7 : इस फोन ने AnTuTu पर अच्‍छे स्‍कोर्स हासिल किए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 नवंबर 2023 16:26 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X7 को लॉन्‍च करने की हो रही तैयारी
  • Oppo Find X7 में होगा डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर
  • ओपो फाइंड एक्‍स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले होगा

Oppo Find X7 ने AnTuTu पर सीपीयू टेस्‍ट में 521,690 पॉइंट किए हासिल। (सांकेतिक तस्‍वीर)

ओपो का नया फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन Oppo Find X7 अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्‍च हो सकता है। कहा जाता है कि इसे मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर के साथ पैक किया जाएगा। इसी प्रोसेसर के साथ हाल में Vivo X100 और X100 Pro स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए गए हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि Oppo Find X7 ने AnTuTu पर अच्‍छे स्‍कोर्स हासिल किए हैं। इस फोन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी सामने आई हैं। क्‍या कुछ खास हो सकता है Oppo Find X7 में, आइए जानते हैं। 

एक वीबो पोस्‍ट से पता चला है कि Oppo Find X7 ने  AnTuTu पर सीपीयू टेस्‍ट में 521,690 पॉइंट, GPU टेस्‍ट में 911,683 पॉइंट, मेमोरी टेस्‍ट में 471,340 पॉइंट और UX टेस्‍ट में 365,964 पॉइंट हासिल किए। ओवरऑल इस डिवाइस ने 2,270,677 स्‍कोर हासिल किया। 
Advertisement

गिजमोचाइना के अनुसार, AnTuTu लिस्टिंग से पता चला है कि अपकमिंग ओपो फाइंड एक्‍स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले होगा। यह डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट से लैस स्‍मार्टफोन होगा, जिसमें 16GB रैम और 1 TB स्‍टोरेज हो सकता है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलेगा, जिस पर ओपो के कलर ओएस की लेयर होगी। 

रिपोर्ट कहती है कि Oppo Find X7 स्‍मार्टफोन को गीकबेंच पर भी स्‍पॉट किया जा चुका है। वहां से भी इस डिवाइस में डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम और एंड्रॉइड 14 ओएस मिलने की बात पता चली थी। गीकबेंच पर उस डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2139 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 7110 पॉइंट हासिल किए थे। 
Advertisement

अन्‍य ओपो स्‍मार्टफोन्‍स की बात करें, तो Oppo Reno 11 सीरीज जल्‍द लॉन्‍च होने जा रही है और चीन में इस स्मार्टफोन की बुकिंग शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, 82 हजार से ज्यादा लोगों ने Oppo Mall और JD में Oppo Reno 11 सीरीज को रिजर्व किया था। Oppo Mall पर यह संख्‍या 52,000 से ज्यादा और JD के लिए 32,000 के करीब थी। 
Advertisement

लीक के अनुसार,Oppo Reno 11 सीरीज में नॉर्मल और प्रो मॉडल शामिल होंगे। नॉर्मल मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 और प्रो मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट मिलेंगे। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Reno 11 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं रियर में 8 मेगापिक्सल का सोनी IMX355 अल्ट्रावाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल सोनी IMX709 2x टेलीफोटो शूटर मिलेंगे। हालांकि इनके प्राइमरी कैमरे अलग होंगे। प्रो मॉडल में सोनी LYT-600 सेंसर की तुलना में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 सेंसर होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.