Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Oppo इस साल के आखिर में Oppo Find X9 Pro के अपग्रेड मॉडल Oppo Find X10 Pro को लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2026 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X10 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Oppo Find X10 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 चिपसेट मिलेगा।
  • Oppo Find X10 Pro में में 8,000mAh की बैटरी मिलेगी।

Oppo Find X9 Pro में 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo इस साल के आखिर में Oppo Find X9 Pro के अपग्रेड मॉडल Oppo Find X10 Pro को लॉन्च करने जा रहा है। लीक में Find X10 Pro के फीचर्स और कैमरा स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट के साथ 1.5K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले से लैस हो सकता है। यहां हम आपको Oppo Find X10 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Find X10 Pro कब होगा लॉन्च

Oppo इस साल के आखिर में Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max के साथ Oppo Find X10 Pro को लॉन्च करेगा।

Oppo Find X10 Pro Specifications (Expected)

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की वीबो पोस्ट में Oppo Find X10 Pro का खुलासा हुआ है। टिपस्टर ने फोन का नाम नहीं बताया, लेकिन कमेंट्स और पहले लीक हुई जानकारी से साफ है कि यह फोन Oppo Find X10 Pro ही है। Find X10 Pro में 6.78 इंच की LTPO डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन है। फोन में स्लिम और राउंड कॉर्नर हैं। Oppo नई जेन का Tianma डिस्प्ले सबस्ट्रेट उपयोग कर रहा है।

कैमरा सेटअप के मामले में Find X10 Pro के रियर में 1/1.3-इंच सेंसर वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3 मेगापिक्सल का मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा मिलने की उम्मीद है। Find X10 Pro में 8,000mAh या उससे ज्यादा की बैटरी होने की बात कही जा रही है। यह Find X9 Pro में दी गई 7,500mAh की बैटरी से ज्यादा है।

Find X10 Pro के 2nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है जो कि डाइमेंसिटी 9600 चिपसेट होने की संभावना है। जबकि मौजूदा मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट है। सिक्योरिटी के लिए ओप्पो के इस फोन में 3डी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिल सकती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  2. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
  3. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
  4. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  5. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  6. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  7. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  8. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  10. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.