Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट

Oppo ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार में Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max को लॉन्च किया था, जिसकी बिक्री आज से शुरू हुई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2026 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X10 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,39,999 है।
  • Oppo Find X10 के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,69,999 है।
  • Oppo Find X10 Pro Max के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,99,999 है।

Oppo Find X10 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार में Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max को लॉन्च किया था। आज से ये दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने पर सीधे ₹25 और ₹30 हजार का डिस्काउंट भी मिल रहा है। Find X10 Pro Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट दिया गया है। वहीं Find X10 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर दिया गया है। ये दोनों ही फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करते हैं। 

Oppo Find X10 Price & Offers

Oppo Find X10 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,39,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,69,999 है। यह फोन ग्लेशियर ब्लू, ग्लो कोरल और मिस्ट ग्रे कलर में आता है। फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर सीधे ₹25,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,14,999 हो जाएगी।

Oppo Find X10 Pro Max Price & Offers

Oppo Find X10 Pro Max के सिंगल 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,99,999 है। यह फोन टाइटेनियम ग्रे और लूना व्हाइट कलर में आता है। फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर सीधे ₹30,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,69,999 हो जाएगी।

इन दोनों स्मार्टफोन्स को फ्लिपकार्ट के साथ-साथ, ओप्पो ई-स्टोर, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Advertisement

Oppo Find X10 Specifications

Oppo Find X10 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2768x1272 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Find X10 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स ColorOS 17 के साथ आता है। Find X10 के रियर में OIS सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आता है। इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Oppo Find X10 Pro Max Specifications

Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1272 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड ColorOS 17 के साथ आता है। Oppo Find X10 Pro Max के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा, 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है। इसमें वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.2, यूएसबी टाइप-सी 3.2 जेन 1, एनएफसी, ई-सिम और आईआर ब्लास्टर शामिल हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  2. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  6. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  7. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  8. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  9. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  10. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.