Apple के सबसे प्रीमियम टैबलेट से भी पतला होगा Oppo का अपकमिंग फोल्डेबल फोन! सोशल मीडिया में शेयर की गई फोटो

वर्तमान में Honor Magic V3 कथित तौर पर दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल डिवाइस है, जो अनफोल्ड होने पर 4.35mm होता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जनवरी 2025 21:37 IST
ख़ास बातें
  • Apple का अब तक लॉन्च किया गया सबसे पतला डिवाइस है iPad Pro (M4)
  • Apple के इस टैबलेट की मोटाई 5.1mm है
  • लीक्स की मानें तो Oppo Find N5 अनफोल्ड होने पर लगभग 4mm मोटा होगा

Photo Credit: Oppo

Oppo Find N5 को कंपनी ने अब उसके स्लिम बिल्ड के लिए टीज करना शुरू कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन के पतले डिजाइन की तुलना Apple 16 Pro Max के साथ की थी और अब एक वरिष्ठ कार्यकारी ने इसकी तुलना iPad Pro (M4) के साथ की है। बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि अनफोल्ड होने पर Oppo Find N5 की मोटाई मात्र 4mm होगी। यदि ऐसा सच होता है तो यह मौजूदा दुनिया के सबसे पतले फोल्डेबल फोन, Honor Magic V3 का खिताब छीन लेगा। हाल ही में Find N5 के कुछ लाइव इमेज भी लीक हुए थे, जिसमें इसका डिजाइन दिखाई दिया था। OnePlus Oppo Find N5 को Open 2 के नाम से रीबैज करके लॉन्च कर सकती है।

Oppo के ओवरसीज मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विसेज के अध्यक्ष, बिली झांग ने X पर एक पोस्ट में अपकमिंग Oppo Find N5 की तुलना Apple के अब तक लॉन्च किए गए सबसे पतले डिवाइस, यानी iPad Pro (M4) के साथ की। Apple के इस टैबलेट की मोटाई 5.1mm है। फिलहाल Oppo ने Find N5 की मोटाई का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स की मानें तो यह फोन अनफोल्ड होने पर लगभग 4mm मोटा होगा।
 

बता दें कि वर्तमान में Honor Magic V3 कथित तौर पर दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल डिवाइस है, जो अनफोल्ड होने पर 4.35mm होता है। यदि लीक सही साबित होते हैं, तो यह खिताब जल्द Oppo Find N5 ऊर्फ OnePlus Open 2 के पास हो सकता है।

इससे पहले Oppo Find N5 की तुलना iPhone 16 Pro Max के साथ भी की जा चुकी है, जो असल में 8.25mm मोटा है। Oppo के मुख्य प्रोडक्ट ऑफिसर और OnePlus के संस्थापक पीट लाउ ने इस महीने की शुरुआत में X पर एक अन्य पोस्ट में लिखा था, "दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल आ रहा है।"

इसके अलावा, कुछ दिन पहले Oppo Find N5 की लाइव इमेज लीक हुए थे। लीक हुई इमेज में फोन के डिस्प्ले और कैमरा मॉड्यूल को देखा गया था, जिससे पता चला था कि फोन फोल्डेड स्थिति में कितना पतला नजर आएगा। फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 9.2mm बताई गई है। फोटो से पता चला था कि कंपनी ने इस बार कैमरा बम्प को काफी घटा दिया है। साइड व्यू देखने पर पता चला था कि फोन में अलर्ट स्लाइडर भी होगा, जो कि लेफ्ट स्पाइन पर मौजूद होगा। राइट स्पाइन पर इसके वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन शामिल होंगे। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। 
Advertisement

फोन में फ्लैट OLED पैनल मिल सकता है। इसके टॉप और बॉटम में दो स्पीकर दिखाई दिए थें। बॉटम में माइक्रोफोन भी दिखाई दिया था। साथ में यूएसबी टाइप सी पोर्ट और सिम स्लॉट भी मौजूद थें। इस फोल्डेबल फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में स्पॉट किया जा चुका है। फोन के Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करने की खबर है। माना जा रहा है कि इनमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। फोन के 5,700mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Find N5, Oppo Find N5 design, OnePlus Open 2
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C83 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh Titan बैटरी
  2. iQOO 15R vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy S26 सीरीज आज हो रही लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट, जानें कैसे होंगे फ्लैगशिप फोन
  4. 6500mAh बैटरी के साथ सस्ता फोन Vivo Y05 लॉन्च, IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. WhatsApp नहीं होगा बिना SIM के इस्तेमाल, सरकार के नए नियम पर काम हो गया शुरू, जानें क्या बदल जाएगा?
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI में भारत का रिकॉर्ड! बना सबसे ज्यादा AI ऐप डाउनलोड करने वाला देश
  2. Oppo Find N6 में मिल सकती है बिना क्रीज वाली फोल्डेबल स्क्रीन, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. MacBook Pro में Apple ला रही टच OLED डिस्प्ले के साथ पहली बार ऐसे गजब फीचर!
  4. 6500mAh बैटरी के साथ सस्ता फोन Vivo Y05 लॉन्च, IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Realme C83 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh Titan बैटरी
  6. OnePlus 15T होगा 'सपनों का स्मार्टफोन'! 100W फास्ट, वायरलैस चार्ज के साथ मिलेगा सुपर कूलिंग फीचर
  7. Vivo V70 FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
  8. Bharat Taxi Rs 500 में कैसे दे रही ड्राइवरों को मालिकों जैसा हक! जानें
  9. OnePlus 16 का बदलेगा डिजाइन! 9000mAh बैटरी के साथ मिल सकता है धांसू 200MP कैमरा
  10. Chandra Grahan 2026: होली पर चांद भी हो जाएगा लाल! 3 मार्च को बन रहा दुर्लभ संयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.