16GB RAM, 48MP कैमरा के साथ Oppo Find N3 फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च, जानें क्या है खास

Oppo Find N3 में 7.82-इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2440×2268 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2023 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N3 में 7.82-इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Find N3 में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
  • Oppo Find N3 में 4,805mAh बैटरी दी गई है।

Oppo Find N3 में 7.82-इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने Oppo Find N3 स्मार्टफोन को चीनी और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Oppo Find N3 में 7.82-इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 6.31-इंच की कवर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। ओप्पो के इस फोल्डेबल फोन में में 48-मेगापिक्ल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Find N3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Find N3 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Oppo Find N3 के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,399 Singapore Dollars (लगभग 1,45,159 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, ग्रीन, रेड और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ब्लैक और रेड ऑप्श वीगन लैदर में आते हैं, जबकि ग्रीन और गोल्ड कलर मैट ग्लास फिनिश में आते हैं। चीनी वेरिएंट में टॉप मॉडल में 1TB तक स्टोरेज शामिल है। इस स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर कल से शुरू होंगे।


Oppo Find N3  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oppo Find N3 में 7.82-इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2440×2268 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz, ब्राइटनेस 2,800 निट्स तक है। वहीं 6.31-इंच की कवर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2484 x 1116 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 10-120Hz है। ये दोनों डिस्प्ले Dolby विजन, 2800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और LTPO 3.0 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती हैं। Oppo Find N3 में नोटबुक जैसा डिजाइन दिया गया है, जिसमें लंबी प्राइमरी डिस्प्ले और आउटसाइड में नेरोअर कवर स्क्रीन है।

कैमरा सेटअप के मामले में ओप्पे के इस नए स्मार्टफोन के रियर में 48-मेगापिक्ल का सोनी LYTIA-T808 पिक्सल कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 49 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और f/2.6 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 20 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। Oppo Find N3 ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस है। इस फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। यह फोन 4,805mAh बैटरी से लैस है जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती हैं। यह फोन सिर्फ 42 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.2 पर काम करता है।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,805 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,268x2,440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  3. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  2. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  4. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  5. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  7. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  9. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  10. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.