Oppo F5 Youth भारत में लॉन्च, 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस

ओप्पो एफ5 यूथ को गुरुवार को भारत में लॉन्च किया गया। याद रहे कि इस फोन को भारत में लॉन्च करने के बारे में ओप्पो एफ5 के लॉन्च इवेंट के दौरान ही दी गई थी। इस बीच फोन को फिलिपिन्स में पेश किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2017 20:04 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ5 यूथ भारत में 16,990 रुपये में मिलेगा
  • इसकी बिक्री भारत में 8 दिसंबर से शुरू होगी
  • ओप्पो एफ5 यूथ में ओप्पो एफ5 की तुलना में सबसे अहम फर्क कैमरे का है
ओप्पो एफ5 यूथ को गुरुवार को भारत में लॉन्च किया गया। याद रहे कि इस फोन को भारत में लॉन्च करने के बारे में ओप्पो एफ5 के लॉन्च इवेंट के दौरान ही दी गई थी। इस बीच फोन को फिलिपिन्स में पेश किया गया था। स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला बड़ा डिस्प्ले है। इसका अलावा फोन का सेल्फी कैमरा एआई आधारित ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आएगा। स्मार्टफोन को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन मार्केट में भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Oppo F5 Youth की भारत में कीमत

ओप्पो एफ5 यूथ भारत में 16,990 रुपये में मिलेगा। इसकी बिक्री भारत में 8 दिसंबर से शुरू होगी। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन ऑफलाइन व ऑनलाइन मार्केट में मिलेगा। कंपनी ने फिलहाल किसी लॉन्च ऑफर की जानकारी नहीं दी है।
 

Oppo F5 Youth के स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ5 यूथ में ओप्पो एफ5 की तुलना में सबसे अहम फर्क कैमरे का है। नए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर सेंसर है जो अपर्चर एफ/2.2 लेंस और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 16 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर भी दिया गया है।

ओप्पो एफ5 यूथ में 6 इंच का एलटीपीएस टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 x 2160 (फुलएचडी+) पिक्सल है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक मीडियाटेक एमटी6763टी (हीलियो पी23) चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए मालीजी71 एमपी2 जीपीयू है। मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी रैम मौजूद है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के अलावा, डुअल सिम स्लॉट भी दिया गया है।
Advertisement

ओप्पो एफ5 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ओटीजी सपोर्ट व 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जी-सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। स्मार्टफोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3200 एमएएच बैटरी दी गई है। इसके अलावा, वनप्लस 5टी की तरह इसमें फेशियल अनलॉक फ़ीचर है जिससे चेहरे के जरिए स्क्रीन को अनलॉक किया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6763टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.