Oppo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड बजट फोन Oppo F35 5G लॉन्च कर दिया है।
Oppo F35 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
Photo Credit: Oppo
Oppo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड बजट फोन Oppo F35 5G लॉन्च कर दिया है। Oppo के इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में 80W चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी दी गई है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo F35 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹38,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹42,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध होगा। इस फोन को मिस्ट पिंक, टाइटेनियम ग्रे और वेव ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस, 10 प्रतिशत बैंक इंस्टेंट डिस्काउंट और 9 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिलता है। कंपनी फोन के साथ 1 साल की फ्री एक्सटेंड वारंटी भी प्रदान करती है।
Oppo F35 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह फोन ARM Mali-G57 MC2 के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग दी गई है। इस फोन में 6GB/8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट मिलता है।
कैमरा सेटअप के मामले में F35 5G के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.1 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। Oppo के इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, 5जी, ड्यूल सिम, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस स्मार्टफोन की लंबाई 15.91 सेमी, चौड़ाई 7.58 सेमी, मोटाई 0.88 सेमी और वजन 205 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी