ओप्पो एफ3 आज होगा भारत में लॉन्च

ओप्पो एफ3 आज होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • यह हाल ही में लॉन्च किए गए ओप्पो एफ3 प्लस का स्टेंडर्ड वर्ज़न है
  • ओप्पो एफ3 में 16 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे मिलेंगे
  • पता चला है कि ओप्पो एफ3 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो गुरुवार को भारत में अपने स्मार्टफोन ओप्पो एफ3 को लॉन्च करेगी। यह कंपनी द्वारा पिछले महीने भारत में लॉन्च किए गए ओप्पो एफ3 प्लस का स्टेंडर्ड वर्ज़न है। कंपनी ने इस हैंडसेट के बारे में डुअल सेल्फी कैमरा होने के अलावा कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, लॉन्च इवेंट से ठीक पहले हैंडसेट के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) और प्रमोशनल फोटो इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गए थे।

इन तस्वीरों से हैंडसेट के फ्रंट और बैकपैनल के डिज़ाइन का खुलासा हो गया है। अगर आप इस हैंडसेट के डिज़ाइन में बड़े बदलाव की उम्मीदें कर रहे थे तो निराशा हाथ लगेगी। ओप्पो एफ3 का डिज़ाइन भी कंपनी द्वारा हाल में लॉन्च किए गए अन्य हैंडसेट जैसा ही है। प्रमोशनल तस्वीर में रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश नज़र आ रहा है। गौर करने वाली बात है कि ओप्पो एफ3 का सबसे अहम फ़ीचर डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप होगा। ओप्पो एफ3 में आपको 16 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे मिलेंगे। इसका खुलासा भी लीक हुई तस्वीरों से हुआ है।


इससे पहले हैंडसेट को बेंचमार्क साइट पर स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया था। जानकारी मिली थी कि यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। ओप्पो एफ3 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है।

ओप्पो एफ3 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होने की संभावना है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी होगा। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट होने का भी खुलासा हुआ है। बैटरी 3200 एमएएच, डाइमेंशन 153.3x75.2x7.3 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम होने की संभावना है। कनेक्टिविटी की बात करें फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo F3, Oppo F3 Launch, Oppo F3 Price, Oppo F3 Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »