Oppo F3 Diwali लिमिटेड Edition लॉन्च, जानें क्या है ख़ास

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने इस साल मई में सेल्फी के शौकीनों के लिए ओप्पो एफ3 लॉन्च किया था। अब कंपनी ने मंगलवार को ओप्पो एफ3 दिवाली लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। Oppo F3 Diwali Edition के बारे में कंपनी पिछले कई दिनों से टीज़र जारी कर रही थी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 सितंबर 2017 15:06 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने इस साल मई में सेल्फी के शौकीनों के लिए ओप्पो एफ3 लॉन्च किया था। अब कंपनी ने मंगलवार को ओप्पो एफ3 दिवाली लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। Oppo F3 Diwali Limited Edition के बारे में कंपनी पिछले कई दिनों से टीज़र जारी कर रही थी। इससे पहले कंपनी ओप्पो एफ 3 का दीपिका पादुकोण लिमिटेड एडिशन, रोज़ गोल्ड और लिमिटेड ब्लैक एडिशन लॉन्च किया था।


ओप्पो एफ3 दीवाली लिमिटेड एडिशन को रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एफ3 दिवाली लिमिटेड एडिशन को 29 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न इंडिया और ओप्पो स्टोर पर होगी। ओप्पो एफ3 दिवाली लिमिटेड एडिशन की कीमत 18,990 रुपये है जबकि ओरिजिनल फोन की कीमत 19,990 रुपये थी। ओप्पो एफ3 दिवाली लिमिटेड एडिशन खरीदने वाले ग्राहकों को भारतीय क्रिकेट टीम के हस्ताक्षर वाला एक एक्सक्लूसिव क्रिकेट बैट भी गिफ्ट के तौर पर मिलेगा। इस स्मार्टफोन की बाकी सभी ख़ासियतें ओरिजिनल वेरिएंट की तरह ही हैं।

ओप्पो एफ3 में कंपनी ने 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) इन-सेल आईपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी है 401 पिक्सल प्रति इंच। स्क्रीन 2.5डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए मालीटी86-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। और मल्टी टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। ओप्पो का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कलर ओएस 3.0 पर चलेगा।
Advertisement

अब बात ओप्पो एफ3 के कैमरा सेटअप की। सेल्फी के दीवानों के लिए कंपनी ने फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वहीं, रियर पैनल पर मौज़ूद है 13 मेगापिक्सल का सेंसर जो डुअल पीडीएएफ और अपर्चर एफ/2.2 से लैस है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3200 एमएएच की बैटरी।

ओप्पो एफ3 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में डुअल नैनो सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और ओटीजी शामिल हैं। डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, जी सेंसर और ई-कंपास इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसका डाइमेंशन 153.3x75.2x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Sharp and bright display
  • Speedy UI performance
  • Decent battery life
  • Bad
  • Ships with Android Marshmallow
  • No NFC or FM radio
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.