Oppo F29 5G, F29 Pro 5G भारत में 50MP कैमरा, मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Oppo F29 5G की कीमत 23,999 रुपये है, जिसमें 8GB + 128GB वेरिएंट आता है। वहीं, दूसरी ओर Oppo F29 Pro 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है, जिसमें 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन पेश की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F29 5G की कीमत 23,999 रुपये है, जिसमें 8GB + 128GB वेरिएंट आता है
  • F29 Pro 5G के बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है
  • दोनों IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट-रेसिस्टेंट हैं

Photo Credit: Oppo

Oppo ने अपनी F-सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Oppo F29 5G और Oppo F29 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन्स में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP का प्राइमरी कैमरा है। वेनिला मॉडल Snapdragon 6 Gen 1, जबकि Pro मॉडल Dimensity 7300 Energy चिपसेट पर काम करता है। वहीं, F29 Pro 5G में OIS सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा, दोनों डिवाइसेज IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट-रेसिस्टेंट हैं और MIL-STD-810H-2022 सर्टिफिकेशन के साथ आती हैं। Oppo F29 5G और F29 Pro 5G में AI LinkBoost टेक्नोलॉजी और Hunter Antenna Architecture भी दी गई है, जिससे बेहतर सिग्नल क्वालिटी मिलने का दावा किया गया है। दोनों Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0 पर चलते हैं।
 

Oppo F29 5G, F29 Pro 5G price in India, availability, offers

Oppo F29 5G की कीमत 23,999 रुपये है, जिसमें 8GB + 128GB वेरिएंट आता है। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,000 रखी गई है। यह फोन Glacier Blue और Solid Purple कलर ऑप्शन में आता है। इसकी पहली सेल 27 मार्च से शुरू होगी।

वहीं, दूसरी ओर Oppo F29 Pro 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है, जिसमें 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन पेश की गई है, जबकि 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 12GB + 256GB वेरिएंट 31,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह Granite Black और Marble White कलर ऑप्शन में आता है और इसकी सेल 1 अप्रैल से शुरू होगी। दोनों हैंडसेट्स Oppo इंडिया की वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होंगे। 

ग्राहक SBI, HDFC, Axis, Bank of Baroda और IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट और 10% का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। फोन को जीरो डाउन पेमेंट स्कीम (8 महीने तक) और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
 

Oppo F29 5G, Oppo F29 Pro 5G specifications

Oppo F29 5G और F29 Pro 5G Android 15-बेस्ड ColorOS 15.0 पर चलते हैं। इनमें 6.7-इंच का Full-HD+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,200 nits पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। हालांकि, स्टैंडर्ड मॉडल में Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा, इनमें AI LinkBoost टेक्नोलॉजी और Hunter Antenna Architecture का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसके लिए कहा गया है कि यह नेटवर्क परफॉर्मेंस बेहतर करता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Oppo F29 5G में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर, जबकि F29 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट मिलता है। फोन में LPDDR4X RAM (8GB/12GB) और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

Oppo F29 5G और F29 Pro 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट केवल Pro मॉडल में), 2MP सेकेंडरी सेंसर और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps और अंडरवॉटर फोटोग्राफी मोड भी मिलता है। Oppo F29 5G सीरीज IP66, IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आती है और MIL-STD-810H-2022 सर्टिफाइड है। 

Oppo F29 5G में 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी है, जबकि F29 Pro में 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh बैटरी है। इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, OTG, GPS और USB टाइप-C शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा
  3. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  2. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  3. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  4. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  5. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
  6. WhatsApp पर रात में जागे बिना भी कर पाएंगे मैसेज, आ रहा अनोखा फीचर
  7. iPhone Fold होगा 2026 में लॉन्च! कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेक्स तक, अब तक की पूरी डिटेल
  8. Livspace ने की 1000 कर्मचारियों की छंटनी और को-फाउंडर ने भी दिया इस्तीफा, जानें क्या AI है वजह
  9. क्या कंपनियां AI को बना रही हैं छंटनी का बहाना? Sam Altman ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
  10. Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही 25 फरवरी को लॉन्च, जानें क्या कर सकते हैं उम्मीद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.