Oppo F23 Pro 5G फोन 5000mAh बैटरी, 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ भारत में इस कीमत में होगा लॉन्च!

Oppo F23 Pro 5G भारत में कंपनी की ओर से अगला 5G हैंडसेट हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2023 20:36 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • यह अपकमिंग डिवाइस Snapdragon 695 चिपसेट के साथ आने की बात कही गई है।
  • इस फोन की कीमत 25 हजार रुपये के लगभग बताई जा रही है।

Oppo F23 Pro 5G को भारत में Oppo F21 Pro 5G (फोटो में) के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

Photo Credit: Oppo

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo भारत में मिडरेंज सेग्मेंट में फोकस रखती है। अब ब्रैंड की ओर से एक ओर स्मार्टफोन Oppo F23 Pro 5G भारत में लॉन्च होने की बात सामने आ रही है। इस फोन की कीमत 25 हजार रुपये के लगभग बताई जा रही है। फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह अपकमिंग डिवाइस Snapdragon 695 चिपसेट के साथ आने की बात कही गई है। आइए इस फोन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी आपको देते हैं। 

Oppo F23 Pro 5G भारत में कंपनी की ओर से अगला 5G हैंडसेट हो सकता है। जिसे Oppo F21 Pro 5G के सक्सेसर कै रूप में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में 5G का विस्तार तेजी से हो रहा है, इसलिए 5G फोन अब मिडरेंज में काफी संख्या में लॉन्च किए जा रहे हैं। कुछ कंपनियों ने तो बजट सेग्मेंट में भी 5G हैंडसेट उतार दिए हैं। Oppo F23 Pro 5G भी ऐसा ही एक स्मार्टफोन होने वाला है जिसके बारे में जाने माने टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर ने फोन के स्पेसिफिकेशंस के साथ ही इसकी संभावित कीमत भी बता दी है। 

ओप्पो एफ23 प्रो 5जी में 6.72 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इस पैनल में 580 निट्स की ब्राइटनेस भी बताई गई है। यह एक LCD डिस्प्ले होगा, ऐसा कयास है। यह मिडरेंज ओप्पो स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। इसके कैमरा स्पेक्स देखें तो फोन में 64MP का मेन सेंसर हो सकता है जो कि रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप में आ सकता है। इसके साथ में 2MP के 2 लेंस और देखने को मिल सकते हैं। 

सेल्फी के लिए यह फोन फ्रंट में 32MP कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट भी बताया गया है। डिवाइस में चार्जिंग SuperVOOC फीचर से लैस हो सकती है। कंपनी की ओर से फोन की अधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है, इसलिए स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि के लिए इंतजार करना होगा। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  3. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  5. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  6. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  7. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  9. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  10. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.