48MP कैमरा के साथ आएगा Oppo F19s फोन, स्पेसिफिकेशन हुए ऑनलाइन लीक!

Oppo F19 सीरीज़ के तहत जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकताा है, जिसका नाम होगा Oppo F19s। बता दें, इस सीरीज़ में कंपनी पहले से ही तीन फोन लॉन्च कर चुकी है, जो हैं Oppo F19, Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ 5G।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 सितंबर 2021 13:11 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F19s फोन में मिल सकता है 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • ओप्पो एफ19 फोन स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • फोन की रैम 6 जीबी होगी
Oppo F19 सीरीज़ के तहत जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकताा है, जिसका नाम होगा Oppo F19s। बता दें, इस सीरीज़ में कंपनी पहले से ही तीन फोन लॉन्च कर चुकी है, जो हैं Oppo F19, Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ 5G। ओप्पो एफ19एस स्मार्टफोन हाल ही में Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था, जहां फोन की ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी और मॉडल नंबर के अलावा अन्य किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई थी। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट में कथित रूप फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक कर दी है।

Mysmartprice की रिपोर्ट में इंड्स्ट्री से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए Oppo F19 सीरीज़ के इस चौथे Oppo F19s फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करेगा। फोन में 6.43 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। हालांकि, फोन के प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि यह फोन Oppo F19 की तरह स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 5 जीबी वर्चुअल रैम प्राप्त होगी।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जाएंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा दिया जा सकता है।

फोन की बैटरी 5,000mAh की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। ये फोन 7.95mm मोटा और 175 ग्राम भारी हो सकता है।
Advertisement

आपको बता दें, हाल ही में इस फोन जुड़ी यह भी खबर सामने आई थी कि यह फोन जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। पुरानी रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े सोर्स का हवाला देते हुए जानकारी दी गई थी कि इस फोन की कीमत भारत में लगभग 18,000 रुपये के आसपास होगी।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.