Oppo F17 Pro के अहम स्पेसिफिकेशन से उठा पर्दा

Oppo F17 Pro में 48 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, आगे की तरफ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और इसके साथ एक डेप्थ सेंसर भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 25 अगस्त 2020 19:16 IST
ख़ास बातें
  • 6.43 इंच के एस-एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा ओप्पो एफ17 प्रो
  • Oppo F17 Pro में मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर होगा
  • फोन की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी
Oppo F17 Pro के अहम स्पेसिफिकेशन से कंपनी ने पर्दा उठा लिया है। कंपनी का कहना है कि यह हैंडसेट छह एआई पोर्ट्रेट कैमरे से लैस होगा। बता दें कि ओप्पो एफ17 प्रो को भारत में सितंबर महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जाना है। दावा किया जा रहा है कि यह मार्केट में पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए बेस्ट स्मार्टफोन होगा। स्मार्टफोन चार रियर कैमरों के साथ आएगा और इसमें आगे की तरफ दो कैमरे होंगे जो नए एआई अल्गोरिदम्स के साथ आएंगे। Oppo ने ऐलान किया है कि फोन 6.43 इंच के सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 30 वॉट VOOC Flash Charge सपोर्ट के साथ आएगा। Oppo F17 Pro के छह कैमरे एआई कलर पोर्ट्रेट के साथ आएंगे। जो कलर को इस्तेमाल कर सब्जेक्ट को बैकग्राउंड से सेपरेट करेंगे, ताकि सब्जेक्ट ज़्यादा फोकस्ड रहे। कंपनी ने अपने अगले फोन को “द पोर्ट्रेट एक्सपर्ट” का तमगा दिया है। Oppo ने इस फीचर्स का खुलासा अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो रिलीज करके किया।

Oppo F17 Pro में 48 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, आगे की तरफ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और इसके साथ एक डेप्थ सेंसर भी दिया जाएगा।
Advertisement

Oppo का कहना है कि ओप्पो एफ17 प्रो इस साल का सबसे स्लीक हैंडसेट होगा। 7.48 मिलीमीटर मोटाई के साथ इस फोन का वज़न 164 ग्राम होगा। वेबसाइट पर लिखी बातों से यह भी साफ है कि फोन की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी।

पुरानी रिपोर्ट में टिप्सटर इशान अग्रवाल ने इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए थे। लीक से खुलासा होता है कि ओप्पो एफ17 प्रो हैंडसेट मैट ब्लैक, मैजिक ब्लू और मेटालिक व्हाइट रंग में आएगा। यह 8 जीबी रैम और 12 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। ओप्पो एफ17 प्रो में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। लेकिन यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स होंगे। फोन में एक 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा और साथ में एक डेप्थ सेंसर भी।
Advertisement

बताया गया है कि Oppo F17 Pro में मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर होगा। यह 6.43 इंच के एस-एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। यह फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। इसमें कैपसूल के आकार वाला होल-ंपंच डिस्प्ले होगा। वज़न 164 ग्राम और डाइमेंशन 160.14x 73.7x7.48 मिलीमीटर होने का दावा है। बैटरी 4,000 एमएएच की होगी जो 30 वॉट VOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Good battery life
  • AMOLED display
  • Bad
  • Average video recording performance
  • Cameras struggle in low light
  • Underpowered SoC for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4015 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F17 Pro, Oppo F17 Pro Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.