Oppo F15 होगा 16 जनवरी को भारत में लॉन्च, कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

Oppo F15 में एआई सपोर्ट वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह चार रियर कैमरों का हिस्सा होगा। इसके बारे में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें कैपचर करने का दावा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जनवरी 2020 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने ओप्पो एफ15 में बेहद ही स्लीक डिज़ाइन होने की जानकारी दी
  • कम से कम 8 जीबी रैम होंगे Oppo F15 में
  • ओप्पो एफ15 होगा Oppo F11 Pro और Oppo F9 Pro का अपग्रेड

Oppo F15 में होगा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Oppo F15 को भारत में 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अमेज़न इंडिया पर टीज़र ज़ारी करके लॉन्च की तारीख का खुलासा किया है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Oppo ने अपने फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए इसके बारे में कुछ जानकारियां सार्वजनिक कर दी हैं। चीनी कंपनी Oppo का कहना है कि उसका नया फोन Oppo F11 Pro और Oppo F9 Pro के अपग्रेड के तौर पर आएगा। इसमें चार रियर कैमरे और VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक है। कंपनी ने पुष्टि की है कि ओप्पो एफ15 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा ओप्पो एफ15 में ग्रेडिएंट बैक फिनिश की तरह एर्गोनॉमिक डिज़ाइन होगा।
 

Oppo F15 specifications

फोटो और वीडियो कैपचर करने के लिए Oppo F15 में एआई सपोर्ट वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह चार रियर कैमरों का हिस्सा होगा। इसके बारे में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें कैपचर करने का दावा है। हालांकि, Oppo ने बाकी सेंसर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Advertisement

ओप्पो एफ15 के बारे में पांच मिनट के चार्ज में दो घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा है। इसमें VOOC Flash Charge 3.0 के लिए सपोर्ट होगा। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र्स फोन की स्क्रीन को 0.32 सेकेंड में अनलॉक कर पाएंगे।

Oppo ने ओप्पो एफ15 में बेहद ही स्लीक डिज़ाइन होने की जानकारी दी है। इसकी मोटाई 7.9 मिलीमीटर होगी और वज़न 172 ग्राम। Oppo द्वारा साझा की गई तस्वीर से पुष्टि हो गई है कि इस फोन में कम से कम 8 जीबी रैम होंगे।
Advertisement

बीते हफ्ते Oppo ने ओप्पो एफ15 को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी थी। कंपनी ने इशारा दिया था कि यह फोन मेटल बिल्ड के साथ आएगा। फोन को अब 16 जनवरी को लॉन्च करने की जानकारी दी है। उम्मीद है कि इससे पहले ओप्पो के इस फोन के और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Relatively slim and light
  • Lean software
  • Good battery life
  • Vivid display
  • Bad
  • Underwhelming performance for the price
  • Average camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo F15 specifications, Oppo F15, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.