Oppo F11 Pro 5 मार्च को होगा भारत में लॉन्च

Oppo ने जानकारी दी है कि Oppo F11 Pro को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने गुरुवार को ओप्पो एफ11 प्रो के लॉन्च की तारीख का ऐलान किया।

Oppo F11 Pro 5 मार्च को होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • 5 मार्च को मुंबई में एक प्रेस इवेंट आयोजित करेगी Oppo
  • Oppo F11 Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरे से होगा लैस
  • ओप्पो एफ11 प्रो बिना नॉच वाले डिस्प्ले के साथ आएगा
विज्ञापन
Oppo ने जानकारी दी है कि Oppo F11 Pro को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने गुरुवार को ओप्पो एफ11 प्रो के लॉन्च की तारीख का ऐलान किया। गौर करने वाली बात है कि चीनी कंपनी ओप्पो करीब हफ्ते भर से इस फोन का टीज़र ज़ारी करती रही है। कंपनी ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि Oppo F11 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा, 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3डी ग्रेडिएंट कवर होगा।

Oppo के मुताबिक, कंपनी 5 मार्च को मुंबई में एक प्रेस इवेंट आयोजित करेगी। इसी इवेंट में ओप्पो एफ11 प्रो को पेश किया जाएगा। ओप्पो की वेबसाइट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट फोटोग्राफी करेगा। इसके अलावा पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश है। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिली है। Oppo का दावा है कि एआई की मदद से यह क्वालिटी तस्वीरें खींचेगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा।

कंपनी ने बताया है कि यह फोन इनहांस्ड लो लाइट फोटोग्राफी के लिए सुपर नाइट मोड के साथ आएगा।

इसके अतिरिक्त ओप्पो एफ11 प्रो में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, बिना नॉच वाला डिस्प्ले और बेहद ही कम बेज़ल होंगे। यह 3डी ग्रेडिएंट केसिंग के साथ आएगा। कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए टीज़र फोटो से रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की भी पुष्टि हुई है। स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F11 Pro, Oppo F11 Pro specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  7. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »