Oppo F11, Nokia 8.1, iPhone XR, iPhone XS: स्मार्टफोन जो इस महीने हुए सस्ते

Nokia 8.1, Nokia 3.2, Nokia 4.2, Oppo F11, Oppo A1k, iPhone XR, iPhone XS और iPhone 8 Plus जैसे स्मार्टफोन सेल शुरू होने से पहले सस्ते हो गए हैं। हमने आपकी सुविधा के लिए सितंबर 2019 में सस्ते किए गए स्मार्टफोन की तैयारी की है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 19 सितंबर 2019 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F11 को 14,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • Nokia 8.1 की बिक्री हो रही है 15,999 रुपये
  • iPhone XR की शुरुआती कीमत 49,900 रुपये हो गई है

पुराने iPhone मॉडल हुए हैं सस्ते

त्योहारी सीजन करीब हैं तो उम्मीद है कि आपने भी अपनी पसंद के स्मार्टफोन को खरीदने का मन बना लिया होगा। तैयारी तो बनती है, क्योंकि इस सीजन में हर ई-कॉमर्स साइट पर सेल आयोजित होने वाली है। जहां कई स्मार्टफोन बंपर ऑफर के साथ बेचे जाएंगे। ऐसा नहीं है कि सेल की तैयारी सिर्फ ग्राहक नहीं कर रहे हैं। Oppo, Apple और Nokia जैसे ब्रांड भी सेल के लिए कमर कस कर बैठे हैं।

इन कंपनियों के नोकिया 8.1, नोकिया 3.2, नोकिया 4.2, ओप्पो एफ11 और ओप्पो ए1के जैसे स्मार्टफोन सेल शुरू होने से पहले सस्ते हो गए हैं। हमने आपकी सुविधा के लिए सितंबर 2019 में सस्ते किए गए स्मार्टफोन की तैयारी की है।
Advertisement
 

Oppo A1k price in India

अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो ए1के को 7,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन को अप्रैल महीने में 8,490 रुपये में लॉन्च किया गया था। जून महीने में इसके दाम में 500 रुपये की कटौती गई थी।
 

Oppo F11 price in India

ओप्पो एफ11 का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले 16,990 रुपये में बिकता था। अब इसे 14,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। ओप्पो एफ11 को इस साल मार्च महीने में ओप्पो एफ11 प्रो के साथ 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। बीते महीने ही इसकी कीमत 16,990 रुपये की गई थी।
 

Nokia 3.2 Price

नोकिया 3.2 के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन के दोनों वेरिएंट क्रमशः 8,990 रुपये और 10,790 रुपये में लॉन्च हुए थे। इसका मतलब है कि नोकिया 3.2 का 2 जीबी रैम वेरिएंट 991 रुपये सस्ता हो गया है और 3 जीबी रैम वेरिएंट 1,791 रुपये। हैंडसेट को ब्लैक और स्टील रंग में बेचा जा रहा है।
Advertisement
 

Nokia 4.2 Price

इसी तरह से नोकिया 4.2 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 9,499 रुपये होगा। हैंडसेट को 10,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यानी हैंडसेट की कीमत में 1,491 रुपये की कमी की गई है। फोन सिर्फ ब्लैक रंग में बिक रहा है।
 

iPhone XS

सबसे पहले पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन Xएस की। याद करा दें कि iPhone XS के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 99,900 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,14,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती के बाद अब 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 89,900 रुपये और 1,03,900 रुपये कर दी गई है।
 

iPhone XR

पिछले साल आईफोन Xआर के 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमश: 76,900 रुपये और 81,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इस साल अप्रैल में Apple के इस हैंडसेट की कीमत में बदलाव किया गया था और इसे क्रमश: 59,900 रुपये और 64,900 रुपये में बेचा जा रहा था। अब कीमत में कटौती के बाद 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमश: 49,900 रुपये और 54,900 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

iPhone 8 Plus

iPhone 8 Plus की कीमत में कटौती के बाद अब इसके 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमश: 49,900 रुपये और 54,900 रुपये में बेचा जाएगा। पिछली बार कटौती के बाद आईफोन 8 प्लस के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 69,900 रुपये में बेचा जा रहा था।
 

iPhone 8

iPhone 8 का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 39,900 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 44,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। याद करा दें कि पिछली बार कटौती के बाद इसका 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 59,900 रुपये में बेचा जा रहा था।
 

iPhone 7 Plus

iPhone 7 Plus का 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब क्रमश: 37,900 रुपये और 42,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। याद करा दें कि इससे पहले आईफोन 7 प्लस को क्रमश: 49,900 रुपये और 59,900 रुपये में बेचा जाता था।
Advertisement
 

iPhone 7

iPhone 7 के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 29,900 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 34,900 रुपये में ऐप्पल की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इससे पहले आईफोन 7 के 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमश: 39,900 रुपये और 49,900 रुपये में बेचा जाता था।
 

Nokia 8.1 Price in India

Nokia 8.1 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 15,999 रुपये की नई कीमत के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। नोकिया 8.1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A1k, Oppo F11, iPhone XS, iPhone XR
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.