ओप्पो एफ1 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2016 13:02 IST
ओप्पो एफ1 प्लस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 26,990 रुपये निर्धारित की गई है। यह स्मार्टफोन गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में अप्रैल महीने के मध्य से उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन को मार्च महीने में चीन में ओप्पो आर9 के नाम से लॉन्च किया गया था। इसे अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए नया नाम दिया गया है।

ओप्पो एफ1 प्लस की सबसे अहम खासियत इसमें मौजूद 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 178.1 डिग्री वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.0 एपरचर से लैस है। रियर हिस्से में एफ1 प्लस में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस) और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर भी मौजूद हैं।
Advertisement

यह स्मार्टफोन दिखने में आईफोन 6 जैसा है। और फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के नीचे मौजूद है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में डिवाइस को अनलॉक करने का दावा किया गया है। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।

ओप्पो एफ1 प्लस में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 एमटी6755 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी का रैम दिया गया है। स्मार्टफोन कलरओएस 3.0 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित है।
Advertisement

ओप्पो एफ1 प्लस का 64 जीबी वेरिएंट उपलब्ध होगा। और इसको पावर देने का काम करेगी 2850 एमएएच की बैटरी। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी आप माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) तो इस्तेमाल कर पाएंगे लेकिन सिर्फ एक सिम के साथ।
Advertisement

ओप्पो के अन्य डिवाइस के तरह एफ1 प्लस भी वीओओसी फ्लैश चार्ज के साथ आता है। दावा किया गया है कि मात्र 5 मिनट की चार्ज़िंग में आपको 2 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  2. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  3. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  5. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  6. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  7. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  8. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  9. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.