Oppo Enco X ट्रू वायरलेस नॉइस कैंसिलेशन ईयरफोन भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, जानें खूबियां

Oppo Enco X को भारत में 18 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है। यह ट्रू वायरलेस ईयरफोन Oppo Reno 5 Pro 5G के साथ पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 जनवरी 2021 17:08 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Enco X इससे पहले चीन में किया जा चुका है पेश
  • ओप्पो एनको एक्स मिलता है ब्लूटूथ 5.2
  • ओप्पो एनको एक्स में 11mm डायनमिक ड्राइवर्स मौजूद है

Oppo Enco X ईयरफोन को चीन में ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया था

Oppo Enco X true wireless stereo (TWS) ईयरफोन भारत में 18 जनवरी को लॉन्च किए जाएंगे। यह ईयरफोन इससे पहले पिछले साल अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च हो चुके हैं और अब आखिरकार इन्हें भारतीय मार्केट के लिए भी पेश किया जाने वाला है। Oppo Enco X में ब्लूटूथ 5.2 और कई नॉइस कैंसिलेशन मोड्स फीचर किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह ईयरफोन सिंगल चार्ज पर 4 से 5.5 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जो कि नॉइस कैंसिलेशन मोड एक्टिवेशन पर निर्भर करते हैं। Oppo Enco X भारत में Oppo Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किए जाएंगे।
 

Oppo Enco X launch in India, expected price

Oppo Enco X को भारत में 18 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है। यह ट्रू वायरलेस ईयरफोन Oppo Reno 5 Pro 5G के साथ पेश किए जाएंगे। ये लॉन्च  इवेंट 12.30 बजे शुरू होगा।
Advertisement

Oppo ने फिलहाल इसकी भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन चीन में इसकी कीमत CNY 999 (लगभग 11,000 रुपये) थी। इस ईयरफोन में आपको ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध थे।
 

Oppo Enco X specifications, features

ओप्पो एनको एक्स के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह चीनी वेरिएंट जैसे ही हो सकते हैं। Oppo Enco X में 11mm डायनमिक ड्राइवर्स और 6mm बैलेंस्ड मेम्ब्रेन ड्राइवर्स दिए गए थे। इसकी फ्रीक्वैंसी रेंज 20Hz से 20KHz है और इसमें SBC, AAC और LHDC ऑडियो कोडेक सपोर्ट मौजूद है। मोड्स की बात करें, तो इसमें आपको मैक्स नॉइस कैंसिलेशन, नॉइस कैंसिलेशन, ट्रांसपेरेसी और नॉइस कैंसिलेशन ऑफ आदि मोड मिलते हैं। इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फंक्शन के लिए डुअल माइक्रोफोन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो एनको एक्स में ब्लूटूथ 5.2 का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ लो-लैटेंसी मोड दिया गया है जो ब्लूटूथ ऑडियो ट्रांसमिशन देरी को 47ms तक कम करता है। बैटरी लाइफ के लिहाज़ से ईयरबड्स में 44 एमएएच बैटरी मिलती है, जबकि चार्जिंग केस के साथ 535एमएएच बैटरी मिलती है। ओप्पो का कहना है कि इस ईयरफोन की बैटरी लाइफ मैक्स नॉइस कैंसिलेशन मोड के साथ 4 घंटे तक की है, हालांकि चार्जिंग केस के साथ इसका इस्तेमाल 20 घंटे तक किया जा सकता है। नॉइस कैंसिलेशन मोड ऑफ होने के बाद इसका इस्तेमाल 5.5 घंटे तक किया जा सकता है जबकि चार्जिंग केस के साथ इसका इस्तेमाल 25 घंटे किया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, comfortable

  • Wireless charging

  • Decent active noise cancellation

  • Detailed, crisp, immersive sound

  • Stable connectivity, good for calls
  • Bad
  • Average battery life

  • Limited customisation for controls, app doesn’t do much

  • Limited support for advanced codecs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • 65W fast charging
  • Vivid AMOLED display
  • Competent cameras
  • Bad
  • No stereo speakers
  • Recorded video needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1000+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.