Oppo की अंडर-स्क्रीन सेल्फी कैमरा और मेशटॉक तकनीक से उठा पर्दा

MWC Shanghai 2019: Oppo की अंडर-स्क्रीन सेल्फी कैमरा और मेशटॉक तकनीक से पर्दा उठ गया है, जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 जून 2019 13:07 IST
ख़ास बातें
  • MWC Shanghai 2019 में ओप्पो ने उठाया अंडर स्क्रीन कैमरा तकनीक से पर्दा
  • Oppo की MeshTalk और अंडर-स्क्रीन कैमरा टेक्नोलॉजी के बारे में जानें
  • Oppo की MeshTalk तकनीक को भी पेश किया गया

Oppo की अंडर-स्क्रीन सेल्फी कैमरा और मेशटॉक तकनीक से उठा पर्दा

Oppo ने बुधवार को अपनी अंडर-स्क्रीन कैमरा (USC) टेक्नोलॉजी से पर्दा उठा दिया है। इस तकनीक का उद्देश्य आगामी Oppo स्मार्टफोन में फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस प्रदान करना है। MWC Shanghai 2019 में प्रोटोटाइप को दिखाया गया है, ओप्पो ने बताया कि यह तकनीक कस्टमाइज़ कैमरा मॉड्यूल के साथ काम करती है जिसे एन्हांस्ड ट्रांसपैरेंट पैनल मैटेरियल के नीचे जगह मिलेगी। इतना ही नहीं, Oppo ने अपनी मेशटॉक तकनीक को भी पेश किया है जो वाई-फाई या सेल्युलर नेटवर्क के बिना भी वॉयस कॉलिंग और मैसेजिंग को ऐनेबल करती है।

Oppo का दावा है कि यूज़र को सेल्फी खींचने, फेस अनलॉक और वीडियो कॉलिंग के साथ इमर्सिव स्क्रीन व्यूइंग अनुभव मिलेगा। कंपनी ने कस्टमाइज़ कैमरा मॉड्यूल तैयार किया है जिसे लेकर ऐसा दावा किया गया है कि यह जोनिंग कंट्रोल फीचर की मदद से ज्यादा लाइट को कैप्चर करता है। ओप्पो ने हेज़ल को हटाने, एचडीआर और अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेंसर पर तस्वीर की क्वालिटी समस्या के लिए व्हाइट बैलेंस का इस्तेमाल किया है।

ओप्पो का कहना कि यह तकनीक "कंप्लीट फोटोग्राफी अनुभव" देगी। भविष्य में यह स्मार्ट ब्यूटी मोड और फोटो फिल्टर जैसे फीचर्स का सपोर्ट करेगा। इसके अलावा Oppo ने मेशटॉक (MeshTalk) टेक्नोलॉजी को भी पेश किया है, यह तकनीक तीन किलोमीटर के रेंज़ में बिना किसी सेल्युलर नेटवर्क और वाई-फाई का उपयोग किए भी कम्युनिकेशन को ऐनेबल करती है।

Oppo ने मेशटॉक टेक्नोलॉजी के लिए कम्युनिकेशन चिपसेट को कस्टमाइज़ किया है। कमर्शियल डिवाइस में अंडर-स्क्रीन कैमरा (USC) टेक्नोलॉजी और मेशटॉक (MeshTalk) तकनीक कब तक आ जाएगी फिलहाल इस बारे में कोई भी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Mesh Talk, Mesh Talk, Oppo, MWC Shanghai 2019, MWC Shanghai
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.