5000mAh बैटरी, डुअल कैमरा, स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ Oppo A96 और Oppo A76 लॉन्‍च, जानें प्राइस

दोनों स्‍मार्टफोन ओपो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और देशभर के ऑफलाइन रिटेलर्स जरिए खरीदे जा सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 मार्च 2022 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A96 की कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये है
  • Oppo A76 की कीमत 6GB + 128GB मॉडल के लिए 17,499 रुपये है
  • लॉन्‍च ऑफर्स के तहत एक हजार रुपये का कैशबैक दे रही है कंपनी

Oppo A96 स्‍मार्टफोन स्‍टार्री ब्‍लैक और सनसेट ब्‍लू कलर्स में आता है, जबकि Oppo A76 को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ब्लू कलर्स में लाया गया है।

Photo Credit: Oppo India

Oppo A96 और Oppo A76 स्‍मार्टफोन सोमवार को इंडिया में लॉन्च हो गए। ओपो के ये दोनों फोन होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ आते हैं और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस हैं। इन फोन्‍स में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और डुअल रियर कैमरे हैं। Oppo A96 में एक बड़ा फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जबकि Oppo A76 में एक छोटी एचडी+ स्क्रीन है। Oppo A96 फोन 8GB रैम के साथ आता है और Oppo A76 में 6GB रैम है। ये दोनों स्‍मार्टफोन Redmi Note 11 और Motorola Moto G71 को टक्कर देंगे।
 

Oppo A96 और Oppo A76 के इंडिया में प्राइस 

इंडिया में Oppo A96 की कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये तय की गई है। वहीं, Oppo A76 की कीमत 6GB + 128GB मॉडल के लिए 17,499 रुपये है। Oppo A96 स्‍मार्टफोन स्‍टार्री ब्‍लैक और सनसेट ब्‍लू कलर्स में आता है, जबकि Oppo A76 को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ब्लू कलर्स में लाया गया है। दोनों स्‍मार्टफोन ओपो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और देशभर के ऑफलाइन रिटेलर्स जरिए खरीदे जा सकते हैं। 
Advertisement
 

इन स्‍मार्टफोन्‍स के साथ ओपो लॉन्‍च ऑफर भी लाई है। इनमें 1,000 रुपये तक का कैशबैक और 3 से 6 महीनों के नो-कॉस्‍ट EMI ऑप्‍शंस शामिल हैं। 
Advertisement
 

Oppo A96 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Oppo A96 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड ColorOS 11.1 की लेयर पर चलता है। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) LTPS डिस्प्ले है, जिसमें 401ppi की पिक्सल डेंसिटी और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR4X रैम से लैस है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

Oppo A96 में 128GB इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 33W SuperVOOC फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 191 ग्राम है। 
Advertisement
 

Oppo A76 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

यह स्‍मार्टफोन भी डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ Android 11 पर बेस्‍ड ColorOS 11.1 पर चलता है। फोन में 6.56 इंच का HD+ (720x1,612 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 269ppi पिक्सल डेनसिटी को सपोर्ट करता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 6GB LPDDR4X रैम है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में भी 128GB इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।  

साइड माउंटेड फ‍िंगरिप्रंट सेंसर के साथ आने वाले Oppo A76 स्‍मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W सुपरवूक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इ‍स डिवाइस का वजन 189 ग्राम है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.