Oppo A94 5G फोन 48MP कैमरा और 4310mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

पावर के लिए OPPO A94 5G फोन में 4310mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, NFC, USB टाइप सी पोर्ट जैसे तमाम फीचर्स दिये गये हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2021 13:54 IST
ख़ास बातें
  • फोन में क्वाड कैमरा सेटअप.48 मेगापिक्सल का है मेन सेंसर
  • 4310 mAh की बैटरी के साथ 30W फास्ट चार्जिंग का है सपोर्ट
  • अन्य फीचर्स के साथ ही फोन में है 3.5 mm का ऑडियो जैक

48 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा के साथ OPPO A94 5G में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे एसडी-कार्ड की सहायता से बढ़ाया जा सकता है।

OPPO A94 5G स्मार्टफोन यूरोप में लॉन्च हो गया है। OPPO कंपनी ने अपैल महीने की शुरुआत में OPPO Reno5 Z की घोषणा की थी। इसका लॉन्च कंपनी ने सिंगापुर में करने की बात कही थी। अब यही फोन OPPO A94 5G के नाम के साथ यूरोपियन मार्केट में आ चुका है। यूरोपियन मार्केट में दस्तक दे चुके इस फोन का मॉडल नम्बर CPH2211 है और यही मॉडल नम्बर ओप्पो ने OPPO Reno5 Z के लिए बताया था। फोन में Dimensity 800U चिपसेट है और होल-पंच कटआउट सेल्फी कैमरा है।

OPPO A94 5G price and availability

OPPO A94 5G की कीमत 359 यूरो है जो लगभग 32,000 भारतीय रुपये के बराबर है। फोन को 3 मई से यूरोपीय देशों में खरीदा जा सकता है। फोन दो कलर वेरिएंट में लाया गया है जिसमें फ्ल्यूड ब्लैक और कॉस्मो ब्लू है। कंपनी ने फोन को यूरोप की कई वेबसाइट्स पर लिस्ट किया है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि यह फोन ओप्पो कंपनी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कब तक उपलब्ध करवाएगी।

OPPO A94 5G specifications

OPPO A94 5G में 6.4 इंच की फुल एचडीप्लस (1080x2400 pixels) AMOLED स्क्रीन है। इसका ऐसपेक्ट रेश्यो 20:9 है और इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन का स्कीन टू बॉडी रेश्यो 90.8 प्रतिशत है। 409ppi की पिक्सल डेन्सिटी और 800 निट्स की ब्राइटनेस है। इसमें 135Hz से 180Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। स्क्रीन में ही फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

परफॉर्मेंस की बात की जाये तो इस स्मार्टफोन में Dimensity 800U चिपसेट है। इसमें 8 GB की LPDDR4X रैम है। फोन में 128 GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गयी है। साथ ही इसे बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड का भी विकल्प है। फोन में Android 11 OS है जिस पर ColorOS 11.1 की स्किन दी गयी है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। यह f/1.7 अपर्चर के साथ आता है। इसी के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर है जो 119 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू (FOV) देता है। इसमें 2 मेगापिक्सल का एक मैक्रो कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का ही मोनोक्रोम कैमरा भी दिया गया है।

पावर के लिए फोन में 4310mAh की बैटरी दी गयी है। यह 30W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा इस स्मार्ट फोन में ड्यूअल सिम, 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, NFC, USB टाइप सी पोर्ट जैसे तमाम फीचर्स दिये गये हैं। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है। साइज में फोन 160.1x73.4x7.8mm  है और इसका भार 173 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A94 5G Price, Oppo A94 5G Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.