• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A9 2020 का टीज़र जारी, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और चार रियर कैमरों से होगा लैस

Oppo A9 2020 का टीज़र जारी, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और चार रियर कैमरों से होगा लैस

Oppo A9 2020 Specifications: ओप्पो ए9 2020 का टीज़र जारी कर दिया गया है, जानें इसके बारे में।

Oppo A9 2020 का टीज़र जारी, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और चार रियर कैमरों से होगा लैस

Oppo A9 2020 का टीज़र जारी, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और चार रियर कैमरों से होगा लैस

ख़ास बातें
  • Oppo A9 2020 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है
  • ओप्पो ए9 2020 के दो कलर वेरिएंट हो सकते हैं मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल
  • Snapdragon 665 SoC से लैस होगा ओप्पो ए9 2020
विज्ञापन
Oppo A9 2020: हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo अपने ओप्पो ए9 फोन का नया अवतार लॉन्च करने की तैयारी में है। ओप्पो के वियतनाम विभाग ने आधिकारिक तौर पर ओप्पो ए9 2020 के टीज़र को जारी किया है। टीज़र इमेज में फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिखाई दे रहे हैं। फोन की आधिकारिक मार्केटिंग इमेज के अनुसार, Oppo A9 2020 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, साथ ही इसमें Snapdragon 665 SoC का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा, ओप्पो ए9 2020 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं।

ओप्पो के आधिकारिक वियतनाम Facebook पेज से कुछ टीज़र इमेज को शेयर किया गया है। तस्वीर में ओप्पो ए9 2020 के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ जेड ग्रीन और पर्पल कलर वेरिएंट की झलक देखने को मिली है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है,, इसके अलावा Oppo A9 2020 के फ्रंट पैनल में वाटरड्रॉप-नॉच है।

ओप्पो के आगामी फोन की लॉन्च तारीख के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। हालांकि, अभी इस बात का पता नहीं चला है कि कंपनी फोन के कैम रैम और स्टोरेज वाले वेरिएंट को भी लॉन्च करने ती योजना बना रही है या नहीं। याद करा दें कि ओप्पो ए9 2020 के पुराने वेरिएंट में मीडियाटेक हीलियो पी70 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ था।

ओप्पो ए9 2020 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा। फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि कंपनी इसमें Sony IMX586 सेंसर का इस्तेमाल करेगी या फिर Samsung ISOCELL GM1 सेंसर का। याद करा दें कि हाल ही में लॉन्च हुए Oppo Reno 2F स्मार्टफोन में सैमसंग ISOCELL GM1 सेंसर का इस्तेमाल हुआ था। ओप्पो के मार्केटिंग पोस्टर से यह भी पता चलता है कि फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है, फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा या नहीं।

इसके अलावा, Oppo A9 2020 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं। IndiaShopps की रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलेगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हैं।

फोन को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 1,800 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपये) के आसपास हो सकती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 163.6x75.6x9.1 मिलीमीटर होगा। फोन के दो कलर वेरिएंट उतारे जा सकते हैं, मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  5. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  8. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  10. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »