OPPO A77 5G हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरा समेत खास फीचर्स से लैस है स्मार्टफोन

OPPO A77 5G फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और ड्यूल एलईडी फ्लैश दी गई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2022 11:10 IST
ख़ास बातें
  • OPPO A77 5G में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • OPPO A77 5G स्मार्टफोन में Dimensity 810 चिप दी गई है।
  • OPPO A77 5G की कीमत थाईलैंड में करीब 22,547 रुपये है।

OPPO A77 5G में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OPPO

OPPO ने थाईलैंड में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन OPPO A77 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है जो कि हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 48 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में Dimensity 8-series 5G चिपसेट और बड़ी बैटरी दी गई है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

OPPO A77 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस OPPO A77 5G में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90z रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गेमुट और 269ppi की पिक्सल डेंसिटी है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.8mm, चौड़ाई 75.1mm, मोटाई 7.99mm और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम स्लॉट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और ड्यूल एलईडी फ्लैश दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Dimensity 810 चिप दी गई है। स्टोरेज की बात की जाए तो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement
 

OPPO A77 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो OPPO A77 5G की कीमत थाईलैंड में THB 9,999 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 22,547 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Midnight Black और Ocean Blue कलर्स में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन जल्द ही अन्य एशियन मार्केट में उपलब्ध होने की उम्मीद है।


Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.