ओप्पो ए71 (2018) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

ए71 के अपग्रेड वर्ज़न की बात करें तो हैंडसेट एआई ब्यूटी रेकग्निशन तकनीक के साथ आया है। इस फीचर के ज़रिए चेहरे की तस्वीर के साथ यूज़र कई प्रयोग कर पाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा नए हैंडसेट में बुकेह इफेक्ट भी जोड़ा गया है, जिससे सेल्फी का बैकग्राउंड ब्लर किया जा सकेगा। हैंडसेट में मल्टी-फ्रेम डिनॉइंज़िंग तकनीक व अल्ट्रा एचडी का भी इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 फरवरी 2018 10:17 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो ए71 (2018) भारत में उतारा
  • फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध, जल्द अमेज़न और स्नैपडील पर भी होगा
  • पुराने ए71 की कीमत घटकर हो गई थी 9,999 रुपये
चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो ए71 (2018) भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन ने भारतीय बाज़ार से पहले पाकिस्तान में दस्तक दी थी। ओप्पो ए71 (2018) पिछले साल आए ओप्पो ए71 का अपग्रेड वर्ज़न होगा। इसकी कीमत 9,990 रुपये है। यह हैंडसेट ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है और जल्द ही अमेज़न इंडिया और स्नैपडील पर भी इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। हैंडसेट गोल्ड व ब्लैक रंग के विकल्प में आया है। बता दें कि पिछले महीने ही ओप्पो ने अपने पुराने ए71 की कीमत घटाई थी। यह हैंडसेट भारतीय बाज़ार में पिछले साल सितंबर में 12,990 रुपये कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। बाद में इसकी कीमत घटकर 9,999 रुपये हो गई थी।

ए71 के अपग्रेड वर्ज़न की बात करें तो हैंडसेट एआई ब्यूटी रेकग्निशन तकनीक के साथ आया है। इस फीचर के ज़रिए चेहरे की तस्वीर के साथ यूज़र कई प्रयोग कर पाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा नए हैंडसेट में बुकेह इफेक्ट भी जोड़ा गया है, जिससे सेल्फी का बैकग्राउंड ब्लर किया जा सकेगा। हैंडसेट में मल्टी-फ्रेम डिनॉइंज़िंग तकनीक व अल्ट्रा एचडी का भी इस्तेमाल हुआ है। इससे कई तस्वीरों  को जोड़कर 32 मेगापिक्सल रेजॉल्यूशन तक की तस्वीर निर्मित की जा सकेगी।
 

ओप्पो ए71 (2018) के स्पेसिफिकेशन

डुअल (नैनो) सिम वाला ओप्पो ए71 (2018) एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलर ओएस 3.2 पर चलता है। इसमें 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रेजॉल्यूशन वाला टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर  है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें 3 जीबी रैम दिए गए हैं। बता दें कि पाकिस्तान में लॉन्च हुए हैंडसेट के ग्लोबल वर्ज़न में 2 जीबी रैम ही हैं। फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर व एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो एफ/2.4 अपर्चर से युक्त है।

ओप्पो ए71 (2018) में 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एक 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक दिया गया है। सेंसर में शामिल हैं ऐक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट, ई-कंपस, प्रॉक्सिमिटी। हैंडसेट को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी। दावा किया गया है कि बैटरी फुल चार्ज करने के बाद यूज़र 15 घंटे तक लगातार वीडियो देख पाएंगे व 19 घंटे तक फोन का सामान्य इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे। फोन का वज़न 137 ग्राम है।
Advertisement

ओप्पो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर विल यांग ने बताया, ''हम भारतीय बाज़ार के भीतर सेल्फी फोन के मामले में शीर्ष पर रहे हैं और खासकर युवाओं ने हमें जमकर सराहा है। नए ओप्पो ए71 की एआई तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस से हमने सेल्फी की इस यात्रा की ओर एक और मज़बूत कदम बढ़ाया है।''
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.