फोन का बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो कि 10,000mAh कैपिसिटी की बताई गई है।
Oppo A7 Pro Max फोन में कंपनी ने IP69K रेटिंग दी है।
Photo Credit: Oppo
Oppo A7 Pro Max की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। यह फोन अगस्त की शुरुआत में ही लॉन्च होने जा रहा है। Oppo A7 Pro Max के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए गए हैं। इसी के साथ इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। फोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी बताई गई है। इसमें 50MP का रियर मेन कैमरा होगा, और 50MP का ही सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। सेल्फी कैमरा में 100° अल्ट्रा वाइड फील्ड ऑफ व्यू बताया गया है जो कि एक खास फीचर होगा। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इस अपकमिंग Oppo फोन के बारे में सभी खास बातें।
Oppo A7 Pro Max की लॉन्च कंपनी ने 4 अगस्त के लिए कंफर्म कर दी है। इसे घरेलू मार्केट में कंपनी पेश करने वाली है। लोकल समय के अनुसार 2.30PM पर इसे लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ कंपनी ने इसके प्री-ऑर्डर शुरू होने की भी घोषणा कर दी है।
Oppo A7 Pro Max के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से प्री-बुक किया जा सकता है। इसके अलावा यह JD.com से भी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। फोन के लॉन्च में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं।
Oppo A7 Pro Max में कई Max स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। फोन में कंपनी कई वेरिएंट्स पेश करने वाली है जिसमें 8GB+128GB, 12GB+256GB, और 12GB+512GB वेरिएंट्स शामिल हो सकते हैं। फोन को कंपनी तीन कलर्स में लॉन्च करने वाली है जिसमें Riding the Waves (व्हाइट), The Future is Bright (ओरेंज), Dark Mountain (ब्लैक) को शामिल किया गया है।
फोन का बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो कि 10,000mAh कैपिसिटी की बताई गई है। कंपनी ने कहा है कि बैटरी 7 साल तक खराब नहीं होगी। Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट इसमें मिल सकता है जो कि गीकबेंच लिस्टिंग में नजर आ चुका है। यह एक दमदार चिपसेट माना जाता है।
फोन में रियर साइड में 50MP का मेन कैमरा बताया गया है। इसके साथ में एक सेकंडरी सेंसर भी मिल सकता है जो कि 2MP का हो सकता है। सेल्फी कैमरा की भी अपनी खासियत होगी। यह 50MP का सेंसर होगा जिसमें 100° अल्ट्रा वाइड फील्ड ऑफ व्यू बताया गया है। यानी वाइड फ्रेम को यह बखूबी कैप्चर कर सकेगा।
फोन में कंपनी ने IP69K रेटिंग दी है। इसके अलावा यह अल्ट्राड्रॉप रसिस्टेंट डायमंड आर्किटेक्चर के साथ आने वाला है। यानी जोर से गिरने पर भी फोन टूटेगा नहीं। फोन ColorOS 16 पर ऑपरेट करेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी