Oppo A7 भारत में लॉन्च से पहले कंपनी की साइट पर लिस्ट

Oppo A7 को भारत लाने की बात पर अभी कंपनी ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन ओप्पो ने चुपके से हैंडसेट को अपनी भारतीय साइट पर लिस्ट कर दिया है।

Oppo A7 भारत में लॉन्च से पहले कंपनी की साइट पर लिस्ट

ओप्पो ने चुपके से Oppo A7 को किया भारतीय साइट पर लिस्ट

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट से लैस है Oppo A7
  • Realme 2 Pro की तरह ओप्पो ए7 में हो सकता है वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच
  • 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आता है ओप्पो ए7
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने Oppo A7 को कई देशों में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ए7 के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह हैंडसेट में 4,230एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरे के साथ आता है। Oppo A7 को भारत लाने की बात पर अभी कंपनी ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन ओप्पो ने चुपके से हैंडसेट को अपनी भारतीय साइट पर लिस्ट कर दिया है। यह इस बात का संकेत है कि कंपनी जल्द भारत में Oppo A7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।

Oppo मोबाइल इंडिया ने आज ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि Oppo A7 वाटरड्रॉप डिस्प्ले और 4,230 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। Oppo की आधिकारिक साइट पर फोन को लिस्ट तो कर दिया गया है लेकिन यह फोन भारत में किस दाम पर बेचा जाएगा, फिलहाल इस बात का खुलासा होना अभी बाकी है। भारत में Oppo A7 को 15,000 रुपये तक के मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जा सकता है। ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि ओप्पो इस महीने के अंत तक फोन को भारत में लॉन्च कर सकती है।
 

Oppo A7 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

ओप्पो ए7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.3 प्रतिशत है और यह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज है।

माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। इसके अलावा Oppo ने स्क्रीन रिजॉल्यूशन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A7 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, यह 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आएगा। बैटरी 4,230 एमएएच की है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo A7, Oppo A7 Specifications, Oppo A7 Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »