Oppo A6c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, कीमत ₹13,999

Oppo ने भारत में नया Oppo A6c लॉन्च किया है। स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मई 2026 11:37 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6c में 7000mAh बैटरी दी गई है
  • स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले और IP64 रेटिंग के साथ आता है
  • फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है

Oppo A6c की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारतीय बाजार में नया Oppo A6c लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन बड़ी 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। Oppo A6c को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। फोन में Unisoc प्रोसेसर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। फोन पहले ग्लोबल मार्केट में और चीन में भी लॉन्च हो चुका है, लेकिन दोनों वेरिएंट्स के स्पेसिफिकेशन्स में अंतर है। भारत में ग्लोबल वेरिएंट को पेश किया गया है।

Oppo A6c की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 16,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन फिलहाल Oppo की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे Feather White और Stone Brown कलर ऑप्शन्स में पेश किया है।

Oppo A6c में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 × 1570 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है। फोन का वजन करीब 215 ग्राम और मोटाई 9mm है। Oppo A6c में 7000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Mali-G57 GPU, 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा Ambient Light Sensor, Accelerometer और E-Compass जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

फोटोग्राफी के लिए Oppo A6c में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Autofocus सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन 1080p 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Advertisement

Oppo A6c में USB Type-C मिलता है और कनेक्टिविटी फीचर्स में 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.