Oppo A60 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 45W चार्जिंग वाला सस्ता फोन! रेंडर्स लीक

Oppo A60 4G कंपनी का अगला सस्ता स्मार्टफोन होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2024 09:34 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A60 4G कंपनी का अगला सस्ता स्मार्टफोन होगा।
  • फ्रंट में यह पंच होल कटआउट के साथ है।
  • इसमें 90Hz का LCD डिस्प्ले होगा।

फोन का रियर पैनल डिजाइन Oppo Reno10 से मिलता है।

Photo Credit: Oppo

Oppo की A सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। यह भी एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन कहा जा रहा है। कथित तौर पर यह Oppo A60 4G फोन होगा जिसके रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। फोन को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल में देखा गया था। लेकिन इसके डिजाइन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं थी। अब रेंडर्स से इसका डिजाइन भी सामने आ गया है। फोन में 8 जीबी रैम, 90Hz डिस्प्ले और Snapdragon 680 चिपसेट होने की बात कही गई है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Oppo A60 4G कंपनी का अगला सस्ता स्मार्टफोन होगा। इसके रेंडर्स सामने आए हैं जो इसके फ्रंट और बैक पैनल के डिजाइन से पर्दा उठाते हैं। 91 मोबाइल्स के साथ मिलकर टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने ये रेंडर शेयर किए हैं। फोन का रियर पैनल डिजाइन Oppo Reno10 से मिलता है। फ्रंट में यह पंच होल कटआउट के साथ है। टिप्स्टर ने यहां पर फोन के स्पेसिफिकेशंस भी बताए हैं। इसमें 90Hz का LCD डिस्प्ले होगा। जिसमें 1604×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन बताया गया है। फोन में 264 PPI पिक्सल डेंसिटी होगी। इसकी पीक ब्राइटनेस 950 निट्स की बताई गई है। 

Advertisement
यह स्मार्टफोन Snapdragon 680 चिपसेट के साथ आ सकता है। जिसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए एक ऑप्शन 256 जीबी का भी बताया गया है। इसमें कैमरा सेटअप 50MP+8MP+2MP का होगा। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की बताई गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। 

फोन में साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर बताया गया है। इसके अलावा यह माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी कैरी करेगा। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है। फोन में चार्जिंग के लिए USB-C 2.0 सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें Wi-Fi 6 भी होगा। इस फोन का वजन 186 ग्राम बताया गया है। इसकी मोटाई 7.68mm बताई गई है। फोन Android 14 आधारित ColorOS 14.0.1 के साथ आ सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  4. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  5. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  6. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  7. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  8. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.