ओप्पो ए57 में है 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 नवंबर 2016 09:37 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए57 में 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • इस फोन में क्वलकॉम 435 प्रोसेसर दिया गया है
ओप्पो ने शुक्रवार को अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो ए57 चीन में लॉन्च कर दिया। ओप्पो ए57 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यह फोन 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) में 12 दिसंबर से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन दो कलर वेरिएंट रो़ज़ गोल्ड और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। ओप्पो ए57 को दूसरे बाजारों में लॉन्च करने से जुड़ी कोई जानकारी अभी नहीं मिली है।

डुअल सिम ओप्पो ए57 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ओप्पो की कलरओएस 3.0 स्किन दी गई है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 435 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। स्मार्टफोन में 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है।

बात करें कैमरे की तो ओप्पो ए57 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ और एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे होम बटन में ही इंटीग्रेट किया गया है। ओप्पो ए57 में 32 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। इस स्मार्टफोन में 2900 एमएएच की बैटरी है। ओप्पो ए57 का डाइमेंशन 149.1x72.9x7.65 मिलीमीटर और वज़न 147 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good battery life
  • Decent app performance
  • Cameras fare well in daylight
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • No backlit buttons
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Mobiles, Oppo A57 Specifications, Oppo A57 Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  3. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  4. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  6. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  7. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  9. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  10. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.