Oppo A55 5G फोन डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर व 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च

ओप्पो ए55 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम से लैस है। इसके अलावा इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जनवरी 2021 15:08 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A55 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • ओप्पो ए55 5जी की स्टोरेज 1 टीबी तक बढ़ाई जा सकती है
  • चीन में लॉन्च हुआ है फोन

Oppo A55 5G स्मार्टफोन में मौजूद है 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले

Oppo A55 5G स्मार्टफोन चीनी मार्केट में कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ए55 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम से लैस है। इसके अलावा इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। साथ ही में 3.5mm ऑडियो जैक के साथ चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। ओप्पो ए55 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जो कि एक आयतकार मॉड्यूल में स्थित हैं। फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।
 

Oppo A55 5G price, sale

Oppo A55 5G स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 1,599 (लगभग 18,000 रुपये) है, यह कीमत फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की है। इस फोन में आपको ब्रिस्क ब्लू और रिथम ब्लैक कलर ऑप्शन मिलेंगे। इच्छुक ग्राहक इस फोन को चीन में ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं, जिसमें JD.com वेबसाइट आदि शामिल है।
 

Oppo A55 5G specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल-सिम ओप्पो ए55 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। फोन में 88.7 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 71 प्रतिशत एनटीएससी कलर गामुट, 269पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 480 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए55 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का है, सेकेंडरी कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का है और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा मोड्स में नाइट सीन, प्रोफेशनल पोट्रेट, टाइम लैप्स, स्लो मोशन, सुपर टेक्स्ट, अल्ट्रा-क्लियर आदि शामिल है। इस फोन में 10 एक्स डिजिटल ज़ूम सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा में पैनोरमा, पोट्रेट, नाइट सीन, टाइम लैप्स, एआई आईडी फोटो आदि शामिल है।

ओप्पो ए55 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए इसेमं 3.5mm ऑडियो जैक, वाई-फाई 5 (802.11ac), ब्लूटूथ वी5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन का डायमेंशन 163.9x75.7x8.4mm है और इसका भार 186 ग्राम है। ओप्पो ए55 फोन में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A55 5G, Oppo A55 5G Price, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  3. सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
  4. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  5. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  6. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  8. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  9. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  10. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.