Oppo A54s की कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

Oppo A54s स्मार्टफोन Oppo A सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन हो सकता है। इस नए स्मार्टफोन को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि यह Oppo A54 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जो कि भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2021 18:40 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A54s की कीमत 15,000 रुपये के आसपास होगी
  • ओप्पो ए54एस में मिल सकते हैं तीन कॉन्फिग्रेशन
  • ओप्पो ए54एस के स्पेसिफिकेशन Oppo A54 का ही अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है
Oppo A54s स्मार्टफोन Oppo A सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन हो सकता है। इस नए स्मार्टफोन को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि यह Oppo A54 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जो कि भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च हुआ था। नई लीक में ओप्पो ए54एस स्मार्टफोन की कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन संबंधी खुलासा किया गया है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा, लेकिन कलर में आपको दो विकल्प मिलेंगे।

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore के कॉलेब्रेशन में MySmartPrice की रिपोर्ट में Oppo A54s स्मार्टफोन की कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। लीक के अनुसार, ओप्पो ए54एस स्मार्टफोन सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा। वहीं कलर में दो कलर ऑप्शन मिलेंगे, जो होंगे पर्ल ब्लू और क्रिस्टल ब्लैक। टिप्सटर के अनुसार, ओप्पो ए54एस स्मार्टफोन की कीमत यूरोप में EUR 200 – EUR 250 (लगभग 17,200 रुपये और 21,600 रुपये के बीच) होगी।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपए के आसपास होगी। हालांकि, ओप्पो ने फिलहाल ओप्पो ए54एस स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, ऐसे में यह खबर अफवाह मात्र हो सकती है।

ओप्पो ए54एस फोन के स्पेसिफिकेशन Oppo A54 का ही अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि इस साल लॉन्च किया गया था। ओप्पो ए54 मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Color OS 7.2 चलता है और इसमें 6.51-इंच का फुल-एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो कि 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 89.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 269पीपीआई पिक्सल डेंसिटी से लैस है। O जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जुड़ा है। फोटोग्राफी करने के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा बोकेह कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A54s, Oppo A54s launch, Oppo A54s specifications, Oppo A54

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.