5,000mAh बैटरी के साथ Oppo A53s 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ए53एस 5जी फोन में दो कलर ऑप्शन के साथ-साथ दो रैम व स्टोरेज विकल्प मौजूद है। साथ ही ओप्पो का यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर व 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2021 14:45 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A53s 5G की सेल 2 मई से शुरू होगी
  • ओप्पो ए53एस 5जी खरीद के लिए Flipkart पर होगा उपलब्ध
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन

क्रिस्टल ब्लू और इंक ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए होंगे उपलब्ध

Oppo A53s 5G स्मार्टफोन को Oppo A53 5G के सक्सेसर के रूप में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि भारतीय मार्केट में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था। ओप्पो ए53एस 5जी फोन में नॉच डिज़ाइन वाला डिस्प्ले व पतले बेजल्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है और फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। ओप्पो ए53एस 5जी फोन में दो कलर ऑप्शन के साथ-साथ दो रैम व स्टोरेज विकल्प मौजूद है। साथ ही ओप्पो का यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर व 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है।
 

Oppo A53s 5G price in India, availability

Oppo A53s 5G फोन की कीमत भारत में 14,990 रुपये से शुरू होती है, यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। इस फोन में आपको क्रिस्टल ब्लू और इंक ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। ओप्पो ए53एस 5जी फोन की सेल भारत में 2 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Flipkart के माध्यम से खरीद सकेंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आपको HDFC Bank Credit card, Credit EMI और Debit card non-EMI ट्रांसजेक्शन पर 1,250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर होगा। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank Credit card पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक व HDFC Bank Mastercard Credit card फर्स्ट टाइम ट्रांसजेक्शन पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
 

Oppo A53s 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) Oppo A53s 5G फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.52-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो कि 88.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 60 हर्ट्ज़स रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 जीपीयू मिलता है। वहीं, फोन में 8 जीबी तक की रैम व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो ओप्पो ए53एस 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/2.2 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डैप्थ कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि नॉच डिज़ाइन में आता है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर व साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 17.74 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन का डायमेंशन 164x75.7x8.4mm और भार 189.6 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  3. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  4. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  2. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  4. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  5. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  6. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  7. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.