5,000mAh बैटरी वाला Oppo A53 फोन भारत में हुआ 2,500 रुपये सस्ता! जानें नई कीमत....

Oppo A53 फोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जिसमें फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 12,990 रुपये थी। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,490 रुपये थी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 मई 2021 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A53 में दो कॉन्फिग्रेशन मौजूद है
  • ओप्पो ए53 स्मार्टफोन को पिछले साल अगस्त में किया गया था लॉन्च
  • फोन में मौजूद है तीन रियर कैमरा

फोन में मिलेंगे इलेक्ट्रिक ब्लैक, फेयरी व्हाइट और फैंसी ब्लू कलर ऑप्शन

Oppo A53 स्मार्टफोन की कीमत भारत में कथित रुप से 2,500 रुपये कम हो गई है। बता दें, यह स्मार्टफोन पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था और अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार ऑफलाइन माध्यम से इस फोन को 2,500 रुपये सस्ता कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो ओप्पो ए53 फोन होल-पंच डिज़ाइन के साथ 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले व ग्रेडिएंट बैकपैनल डिज़ाइन के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन की अन्य खासियतों में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग शामिल है।
 

Oppo A53 price in India

Oppo A53 फोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जिसमें फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 12,990 रुपये थी। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,490 रुपये थी। हालांकि, 91mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फोन की कीमत में अब कंपनी ने ऑफलाइन माध्यम से 2,500 रुपये कम कर दी है, जिसके बाद अब 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज को 10,990 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 12,990 रुपये हो गई है। स्मार्टफोन में आपको इलेक्ट्रिक ब्लैक, फेयरी व्हाइट और फैंसी ब्लू ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Oppo A53 specifications

Oppo A53 2020 एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.2 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच का एचडी+ (1,600x720 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़स रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 4 जीबी/ 6 जीबी रैम से लैस आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A53 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं। फ्रंट में एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जो होल-पंच अटआउट के अंदर सेट है और एफ/2.0 अपर्चर से लैस आता है।

Oppo A53 में 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन के बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  4. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,100 mAh बैटरी, दो फ्रंट कैमरा वाला टैबलेट Honor Pad X10 Pro Max हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  3. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  4. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  5. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  6. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  7. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  10. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.