• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A53 2020 भारत में 90Hz डिस्प्ले के साथ आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट

Oppo A53 2020 भारत में 90Hz डिस्प्ले के साथ आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट

Oppo A53 2020 को भारत में आज दोपहर 12:30 बजे एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को ऑनलाइन भी दिखाया जाएगा।

Oppo A53 2020 भारत में 90Hz डिस्प्ले के साथ आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट

Oppo A53 2020 की कीमत भारत में 15,000 रुपये से कम होगी

ख़ास बातें
  • Oppo A53 2020 को आज दोपहर 12:30 बजे भारत में किया जाएगा लॉन्च
  • इवेंट को घर बैठे Youtube पर देखा जा सकता है लाइव
  • भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा ओप्पो ए53 स्मार्टफोन
विज्ञापन
Oppo A53 2020 को आज भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। चीनी कंपनी का यह नया मिड-रेंज स्मार्टफोन पिछले हफ्ते इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। भारत में इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की थी। हालांकि सटीक कीमत की जानकारी आज लॉन्च के समय ही बताई जाएगी। ओप्पो ए53 की सबसे बड़ी खासियत 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल है। Oppo A53 2020 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। हालांकि फोन में क्वालकॉम का अफॉर्डेबल स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट मिलता है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। भारत में यह स्मार्टफोन Realme 6i, Redmi Note 9 और Samsung Galaxy M11 जैसे स्मार्टफोन के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा।
 

Oppo A53 2020 India launch details

ओप्पो ए53 2020 को भारत में आज दोपहर 12:30 बजे एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप इसे नीचे दिए गए वीडियो के जरिए भी लाइव देख सकते हैं।

 

Oppo A53 price in India (expected)

जैसा कि हमने बताया कि Oppo A53 की भारत में कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। हालांकि सटीक कीमत अभी भी अज्ञात है। फिर भी, यदि हम अंदाज़ा लगाने का प्रयास करें तो उम्मीद है कि फोन को भारत में इंडोनेशियाई कीमत के आसपास ही लाया जाएगा। याद दिला दें कि Oppo A53 को इंडोनेशिया में IDR 2,499,000 (लगभग 12,700 रुपये) में लॉन्च किया गया है, जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक ब्लैक और फैंसी ब्लू रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है।
 

Oppo A53 specifications

क्योंकि फोन इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुका है, इसलिए हम इसके बारे में सभी जानकारी रखते हैं। Oppo A53 2020 एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.2 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच का एचडी+ (1,600x720 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़स रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A53 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं। फ्रंट में एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जो होल-पंच अटआउट के अंदर सेट है और एफ/2.0 अपर्चर से लैस आता है।

Oppo A53 में 64 जीबी स्टोरीज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन के बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »